'जब धरती मां बुलाती है तो सब छोड़कर...' Border 2 में वरुण धवन की एंट्री, पहली बार फौजी के किरदार में दिखेंगे
Border 2: 'बॉर्डर 2' की टीम ने हाल ही में फिल्म के कलाकारों को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। सनी देओल के निर्देशन में साल 1997 की हिट फिल्म बॉर्डर की सीक्वल बनने जा रहा है। इस बात की घोषणा खुद सनी देओल ने सोशल मीडिया के जरिये की। क्लिप में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है तो सब छोड़कर आता हूं।
बताते चलें कि ये फिल्म 23 जनवरी साल 2026 को रिपब्लिक डे के खास मौके पर रिलीज हो रही है। वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर एक वीडियो शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा। एक्टर ने लिखा कि मैं क्लास चार में था, जब सिनेमा में बर्डर देखी। इस फिल्म ने इतना बड़ा प्रभाव डाला।

एक्टर ने पोस्ट में लिखा कि मैंने हमारे सशस्त्र बलों की तरफ देखना शुरू किया और आज तक मैं सलाम करता हूं कि वो कैसे हमारी रक्षा करते हैं। चाहे वो हमारी सीमाओं पर हों या फिर किसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान। जे पी दत्ता सर की ये आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। जेपी सर और भूषण कुमार की बॉर्डर 2 में काम करना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है।
एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा कि जे पी सर और भूषण कुमार की बॉर्डर 2 में काम करना मेरे करियर के लिए बहुत ही खास पल है। मुझे सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे हीरो ने इसे और भी स्पेशल बना दिया है।
बताते चलें कि जबसे फैंस को पता चला है कि फिल्म में वरुण धवन भी हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिल्म बेस्ट फिल्म होने का वादा करती है। एक पावरफुल कहानी और स्टार स्टडेड कलाकारों के साथ फिल्म अपनी कहानी को आगे बढ़ाएगी। सनी देओल फिल्म में लीड रोल में थे और इस फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे। वहीं वरुण धवन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications