'मैं जब तक जिंदा हूं ऐसा नहीं होने दूंगा', श्रीदेवी को लेकर ऐसा क्यों बोलें बोनी कपूर ? सामने आया ये बड़ा सच

Boney Kapoor On Sridevi Biopic: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी बेटी जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िय को लेकर पैपराजी के सामेन कई तरह के बयान देते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी बातों से ये साफ लग रहा है कि वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं।

फिल्म 'मैदान' के प्रमोशन में बिजी हैं बोनी कपूर
आपको बता दें कि बोनी कपूर इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की घोषणा की है। हीं इन दिनों वह अपनी मच अवेटेड फिल्म 'मैदान' के प्रमोशन में बिजी दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में लीड हीरो के तौर पर अजय देवगन नजर आने वाले हैं।

Boney Kapoor

श्रीदेवी की बायोपिक पर बोनी कपूर का बयान
इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी कपूर ने अपनी दिवगंत पत्नी श्रीदेवी की बायोपिक पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह इस बायोपिक के खिलाफ हैं। डीएनए को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने साफ कहा कि वह श्रीदेवी की बायोपिक नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा- वह काफी प्राइवेट इंसान थीं और मैं चाहता हूं कि उनकी लाइफ हमेशा प्राइवेट ही रहे।

मैं श्रीदेवी की बायोपिक नहीं बनने दूंगा
बोनी कपूर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि श्रीदेवी पर कभी कोई बायोपिक बननी चाहिए। कम से कम जब तक मैं जिंदा हूं, ऐसा कभी नहीं होने दूंगा। मैं किसी को भी इस चीज की इजाजत नहीं दे सकता हूं। इसके अलावा बोनी कपूर ने कई नई फिल्मों पर भी चर्चा की है।

सलमान खान के साथ काम करेंगे बोनी कपूर
आपको बता दें कि बोनी कपूर जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड 2' बनाने वाले हैं। इससे पहले खबर थी कि अर्जुन कपूर के साथ तनाव के चलते सलमान खान ने बोनी कपूर साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में सलमान खान ने नई फिल्म के लिए हामी भर दी है।

'नो एंट्री 2' में ये तीन हीरो आएंगे नजर
बोनी कपूर जल्द ही फिल्म नो एंट्री का सीक्वेल लेकर भी आने वाले हैं। खबर है कि फिल्म मैदान की रिलीज के बाद बोनी कपूर 'नो एंट्री 2' पर काम शुरू कर देंगे और इस साल के अंत तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। बोनी कपूर ने बताया है कि इस बार फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+