द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ डाली गई याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया रद्द

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब इसके साथ ही ये फिल्म अपनी तय तारीख 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि बीते सोमवार यानी कि 7 मार्च को फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर रोक लगाने वाली याचिका की सुनवाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट तैयार हुआ था।

bombay high court dismissed petition for stop releasing of the kashmir files film

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता के सामने इस याचिका को अर्जेन्ट लिस्टिंग के लिए उठाया गया, जिस पर वो सुनवाई के लिए तैयार हो गए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका डालने वाले उत्तर प्रदेश के निवासी इंतज़ार हुसैन सैयद थे। इस याचिका में कहा गया था कि फिल्म के ट्रेलर में मुस्लिमों को कश्मीरी पंडितों का नरसंहार करते हुए दर्शाया गया है, जो मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है।

इंतजार हुसैन सैयद ने कहा था कि पूरी फिल्म इस घटनाक्रम के एक ही पक्ष को दिखाती है, जो हिन्दू समाज को आक्रोशित कर के भड़का सकती है। इस याचिका में फिल्म की रिलीज रोकने के साथ ही इसके ट्रेलर को भी YouTube से हटाने की माँग भी की गई थी।

उन्होंने दावा किया था कि हिन्दुओं के भड़कने के बाद पूरे देश में भारी हिंसा हो सकती है, जिससे जानमाल की बड़ी हानि होगी। याचिका में ये भी दावा किया गया है कि 5 राज्यों में चुनाव के मद्देनज़र सियासी दल इस फिल्म का उपयोग सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+