Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी घर बनाने के लिए जमीन, जानिए कितनी है कीमत?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि इंडस्ट्री के महानायक श्रीराम की नगरी अयोध्या में आलीशान घर बनवाने जा रहे हैं।
खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन ने सेवन स्टार टाउनशिप द सरयू में प्लॉट भी खरीद लिया है। HoABL की तरफ से जानकारी मिली है कि अमिताभ वहां पर 10,000 स्क्वैयर फीट का घर बनवाना चाहते हैं।

होश उड़ा देगी घर की कीमत
अब बात बॉलीवुड के महानायक की हो रही है तो इस घर की कीमत भी जाहिर तौर पर होश उड़ाने वाली ही होगी। बताते चलें कि अमिताभ अयोध्या में 14.5 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर बनवाने वाले हैं।
जो प्लॉट सुपरस्टार ने लिया है, उसकी कीमत और एरिया के बारे में अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। हालांकि, एक्टर के सपनों का आशियाना कैसा होगा और कब बनकर तैयार होगा, इसे लेकर फैंस के साथ-साथ अयोध्यावासी भी काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं।
51 एकड़ में फैला है द सरयू एन्क्लेव
बताते चलें कि 22 जनवरी का दिन अपने आप में बेहद खास है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसी दिन द सरयू एन्क्लेव भी लॉन्च होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये 51 एकड़म में फैला हुआ है।
क्या बोले बिग बी?
हिदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि मैं द हाउस ऑफ अभिनिंद लोढ़ा के साथ अयोध्या में द सरयू में घर बनाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। अयोध्या के आध्यात्म और संस्कति भौगोलिक सीमाओं से परे है। इससे एक इमोशनल सा रिश्ता बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications