Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bollywood के टॉप गाने चोरी के हैं, एक कम्पोजर ने तो इजरायल का राष्ट्रगान ही चुरा लिया, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड(Bollywood) गानों का हमारे समाज पर एक गहरा असर दिखता है। ये गाने केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि लोगों की भावनाओं, सोच और जीवनशैली को भी प्रभावित करते हैं। आज की युवा पीढ़ी फैशन, स्टाइल और भाषा में भी इन गानों से प्रेरणा लेती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में बने कई गाने दरअसल विदेशी गानों की तर्ज पर बने हैं। आसान भाषा में कहें तो इनकी कम्पोजिंग पर चोरी के आरोप लगते रहे हैं। आइए देखते है कौन-कौन से हैं वो गाने-

ये हैं 10 विदेशों से चोरी किये हुए सुपरहिट गाने

1. कौन है जो सपनों में आया:

एल्विस प्रेस्ली के कई गाने कथित तौर पर बॉलीवुड धुनों की नकल या उनसे प्रेरित हैं। एक प्रमुख उदाहरण फिल्म झुक गया आसमान का गाना "कौन है जो सपनों में आया" है, जो फन इन अकापुल्को से एल्विस के "मार्गुएरिटा" पर आधारित है।

Bollywood

2. दिल न दिया:

दिल न दिया गाना जो 2006, में आई कृष फिल्म का है। दरअसल यह एक कॉपी है इसकी मूल धुन तुर्की की सेडिन डेडेन नामक सैनिक मार्च से ली गई है, जिसे 1993 में जेकी डोगन ने बनाया था। इस लोकप्रिय संगीत के निर्देशक राजेश रोशन हैं। उन्होंने इसे अपने तरीके से लोकल अंदाज़ में सेट किया, लेकिन मूल बीट और धुन साफ़-साफ़ मिलती है।

3. मेरा मुल्क मेरा देश:

यह गाना 1996 की फिल्म दिलजले का है, जिसे अनु मलिक ने कम्पोज़ किया और कुमार सानू व आदित्य नारायण ने गाया है। इस धोखे का 2021 टोक्यो ओलंपिक में पता चला , जब इस्राएल का राष्ट्रीय गान बजा, भारतीय यूज़र्स को मेरा मुल्क मेरा देश की समानता तुरंत समझ आ गई। इस गाने की मूल धुन इस्राएल के राष्ट्रीय गान हतीक्वा से ली गई थी, जिसे वर्ष 1888 में रोमेनियाई लोकगीत से प्रेरित होकर शमुएल कोहेन ने लिखा था।

4. पहली नजर में:

फिल्म रेस (2008) का रोमांटिक हिट गाना पहली नज़र में संगीतकार प्रीतम द्वारा लिखा गया है। यह गाना आतिफ असलम की आवाज़ में है और इसे एक प्रमुख रोमांटिक ट्रैक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। गाने की धुन कोरियाई गायक किम ह्युंग सु का कोरियाई गीत "सारंग हे यो" (2005) की है।

5. जालिमा:

फिल्म रईस जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। इसका गाना जालिमा जिसे अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर की ने गाय है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं । इस गाने की धुन को लेकर यह विवाद उठते रहते हैं की इसकी धुन कोरियाई गायक तैयांग के गाने आइज़, नोज़, लिप्स(2014) से प्रेरित है । यह समानता विशेष रूप से गाने की धुन और संगीत संरचना में देखी जाती है।

6. धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना:

फिल्म आशिकी, 1990 kका धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना गाना अमेरिकी सिंगर जॉयस सिम्स के 1987 के गाने "कम इनटू माई लाइफ" से सीधे कॉपी किया गया है।

7. बबूजी धीरे-धीरे चलना, प्यार में जरा संभलना:

यह 1954, फिल्म आरपार का गाना है। मूल रूप से क्यूबाई गायक ओस्वाल्डोफारेस द्वारा 1947 में रचित स्पेनिश गीत "क्विज़स, क्विज़स, क्विज़स" से प्रेरित है। इस मूल ट्रैक में "शायद, शायद, शायद" के नाम से जाना जाता है, जिसे डोरिस डे ने 1950 के दशक में बनाया और लोकप्रिय बनाया था।

8. "कोई यहां नाचे नाचे:

यह गाना1982 में फिल्म डिस्को डांसर में आया था, इसे अक्सर "औवा औवा कोई यहां नाचे..." के नाम से सुना जाता है। जिसे बप्पी लहरी ने उषा उथुप के साथ गाया था। असल यह द बुगल्स के 1979 के हिट "वीडियो किल्ड द रेडियो स्टार" की धुन काफी पर आधारित है।

9. ये है बॉम्बे मेरी जान:

यह गाना 1956,में आई फिल्म सीआईडी का है। गाना "ओह माय डार्लिंग, क्लेमेंटाइन" - एक पारंपरिक अमेरिकी लोकगीत - की धुन से मिलता-जुलता है।

10. महबूबा महबूबा:

यह गाना 1975 में फिल्म शोले में हैं। यह स्पष्ट रूप से विदेशी गाने पर आधारित है। मुख्य धुन ग्रीक-सायप्रस कलाकार माइकलिस वायोलारिस के गाने "तारियालिया" (1973) की है। जिसके बाद डेमिस रूसो के अंग्रेजी गाने "से यू लव मी" (1974) में लोकप्रिय बना।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+