सनी देओल को महंगी गाड़ियों का भी शौक, लग्जरी कारों में बुलेटप्रूफ SUV भी शामिल

मुंबई,19 अक्टूबर: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल की फिल्मों के डायलॉग आज भी दर्शकों के अंदर जोश भर देते हैं। सनी 90 के दशक के सबसे दमदार और सबसे पॉपुलर एक्टर्स में एक हैं। वैसे तो सनी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे हैं, लेकिन उन्होंने खुद भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि उनका महंगी गाड़ियों का भी शौक है।

'गदर 2' से जल्द धमाका मचाने आ रहे सनी

'गदर 2' से जल्द धमाका मचाने आ रहे सनी

वैसे तो पिछले कुछ वक्त से सनी देओल फिल्मों में दूर चल रहे हैं, उन्होंने हाल ही में अपने बेटे के लिए फिल्म 'पल-पल दिल के पास' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के जरिए सनी के बेटे करण देओल ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जो देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। सनी देओल एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन भी हैं। सनी की साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के सीक्वल का भी ऐलान हो चुका है। साथ ही फिल्म से जुड़ा मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है।

सनी के पास बुलेटप्रूफ SUV

सनी के पास बुलेटप्रूफ SUV

सनी देओल की दिवानगी आज भी लोगों में कम नहीं है। वहीं सनी की दिवानगी महंगी गाड़ियों के अंदर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी के पास लग्जीरियस कारों का बहुत बड़ा कलेक्शन है, जिसमें काफी महंगी-महंगी कार शामिल हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सनी के पास बुलेटप्रूफ एसयूवी कार भी है।

सनी देओल के पास 5 महंगी गाड़ियां

सनी देओल के पास 5 महंगी गाड़ियां

सनी देओल के पास पांच महंगी गाड़ियां हैं, जिसमें मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल 500 हालांकि अब ये भारत में आना बंद हो गई है। इसके अलावा उनके पोर्श कायेन है, जिसकी कीमत 1.19 करोड़ रुपए है। एक ऑडी आर 8 भी है, जो 2.72 करोड़ रुपए की है। लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी है। इसकी कीमत 1.81 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं सनी

जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं सनी

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए अपने शपथ-पत्र में सनी देओल ने अपनी प्रॉपर्टी का खुलासा किया था। शपथ पत्र के मुताबिक सनी देओल के पास करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हालांकि इसमें उनके ऊपर करीब 53 करोड़ रुपए की देनदारी भी बताई गई है। अपने हलफनामे में सनी ने बताया कि उनकी वाइफ के पास करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपए की गोल्ड और डायमंडल ज्वैलरी है। इसके अलावा 10 करोड़ की कीम वाली कृषि भूमि भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+