Silkyara Tunnel में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखीं ऐसी बातें

Bollywood On Silkyara Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में गत 12 नवंबर 2023 को सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था जिसमें 41 मजदूर अंडर-कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्चर के अंदर फंस गए थे। ये मजदूर पिछले 17 दिनों से इस सुरंग में फंसे थे और 400 घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार गत 28 नवंबर 2023 को इन मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। टनल से बाहर निकले 41 मजदूरों के साथ साथ ये पूरा देश भी खुशी से झूम उठा है।

मजदूरों के रेस्क्यू के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं इस मिशन की सफलता को लेकर बॉलीवुड स्टार्स की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। आज सभी भारतीय को अपने ऊपर गर्व हो रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से लेकर हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर जैकी श्रॉफ तक ने रेस्क्यू टीम की जमकर तारीफ की है और अपने मैसेजेस के जिरए 41 मजदूरों का स्वागत भी किया है।

Silkyara Tunnel Rescue

अक्षय कुमार ने रेस्क्यू को लेकर जताई खुशी
सिल्क्यारा टनल से मजदूरों के रेस्क्यू को लेकर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने रेस्क्यू टीम की तारीफ करते हुए लिखा है- मुझे बहुत गर्व है। फंसे हुए 41 लोगों को बचाने के बारे में जानकर मैं पूरी तरह से खुशी और राहत महसूस कर रहा हूं। बचाव दल के हर सदस्य को एक बड़ा सलाम। कमाल कर दिया, ये एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिंद।

रितेश देशमुख ने रेस्क्यू टीम को कहा वरदान
वहीं बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी रेस्क्यू टीम की कामयाबी के लिए उनकी जमकर तारीफ की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- शाबाश....हमारी रेस्क्यू टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक मेहनत की है। परिवारों और देश की दुआओं का जवाब दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया।

जैकी श्रॉफ ने भी किया रिएक्ट
इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने भी मजदूरों के रेस्क्यू पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा है- उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 मजदूरों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को शुक्रिया।

अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी इस रेस्क्यू मिशन की सफलता को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अपने मन की बात सोशल मीडिया पर लिखी है। उन्होंने लिखा है- उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग में फंसे हमारे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी बचाव कर्मियों और सभी एजेंसियों को बहुत-बहुत आभार। उससे भी बड़ा सलाम। जय हिन्द।

सीएम धामी ने किया मजदूरों का वेलकम
आपको बता दें कि 17 दिनों बाद आखिरकार जब 41 मजदूर टनल से सुरक्षित बाहर निकले तो खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मजदूरों के चेहरे पर वापसी की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही परिवार वालों से मिलने का प्यार भी साफ दिखाई दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+