सिंगर शान की मां का निधन, कैलाश खेर ने लिखा इमोशनल मैसेज

मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का गुरुवार को निधन हो गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि शान की मां का निधन किस वजह से हुआ है। शान की मां के निधन की खबर गायक कैलाश खेर ने ट्विटर के जरिए दी और उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। शान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की गई है। एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा गया है कि मेरी मां सोनाली मुखर्जी के निधन से हम बहुत दुखी हैं। वह सोते समय शांतिपूर्ण तरीके से दूनिया को अलविदा कहकर चली गईं। मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि आप उन्हें अपनी दुआओं में जगह दें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें। शान की मां के निधन पर टाइगर श्रॉफ ने भी दुख जाहिर किया, उन्होंने लिखा, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं सर, वह जहां भी हैं खुश औ स्वस्थ्य हैं।

shaan

कैलाश खेर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, बड़े भाई शान की मां का देहावसान हो गया। परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं। तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है कि हमारे शान भैया के परिवार को ये दुख सहन करने की शक्ति मिले, अनन्त प्रार्थन, ओम। मदर्स डे के मौके पर शान ने अपनी मां के साथ एक सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फोटो को शेयर करते हुए शान ने लिखा था हैप्पी मदर्स डे, सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास दोनों मां हैं। अच्छी बात यह है कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+