रमजान से पहले Atif Aslam के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने सिंगर, तस्वीर साझा कर बताया क्या रखा नाम
मशहूर प्लेबैक सिंगर आतिफ असलम के घर नन्ही परी आई है। सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज देते हुए सिंगर ने बेटी की पहली झलक भी साझा की है।

Atiif Aslam Baby Girl: मशहूर सिंगर आतिफ असलम की इन दिनों खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वो भी इसलिए क्योंकि आतिफ और उऩकी पत्नी सारा भरवाना तीसरी बार माता-पिता बने हैं। दो बेटों के बाद अब उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। ये गुड न्यूज खुद आतिफ असलम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। साथ ही उन्होंने अपनी लाडली की पहली झलक साझा की है।

आतिफ असलम के घर आई नन्ही परी
सिंगर आतिफ असलम और उनकी पत्नी सारा भरवाना दो बेटों के पैरेंट्स हैं, और अब उनके घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। हालांकि सिंगर ने पत्नी की प्रेगनेंस की कोई जानकारी नहीं दी थी। इस खास पल का सिंगर को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की झलक साझा करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया है।
सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक
आतिफ असलम ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बेबी और सारा दोनों एकदम ठीक हैं। प्लीज हमारे लिए दुआएं करिए। हालिमा आतिफ असलम की तरफ से रमादान मुबारक।' इस पोस्ट में सिंगर ने अपनी बेटी का चेहरा हाइड किया हुआ है।
सिंगर को फैंस ने दी बधाई
आतिफ असलम को लगातार फैंस पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। दो बेटों के बाद बेटी का पिता बनने पर सिंगर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। आपको बता दें कि आतिफ असलम के दोनों बेटों का नाम अब्दुल अहद और आर्यन असलम है। अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें सिंगर अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
आतिफ असलम की शादी को हुए पूरे 10 साल
आपको बता दें कि, आतिफ असलम का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। यहां तक कि उनकी शादी भी पाकिस्तान में हुई है। आतिफ और सारा दोनों ने साल 2013 में लाहौर में निकाह किया था। दोनों की शादी को पूरे 10 साल हो चुके हैं। बता दें कि आतिफ असलम भले ही पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हों लेकिन बॉलीवुड के लिए उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

भारत में आतिफ की तगड़ी फैन फॉलोइंग
भारत में आतिफ असलम की आवाज के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने अब तक 'तू जाने ना', 'तेरा होने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां', 'पहली नजर में', 'बाखुदा तुम्ही हो' और 'वो लम्हे वो बातें' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।












Click it and Unblock the Notifications