फिल्म निर्देशक गिरीश मलिक के घर बड़ा हादसा, पांचवी मंजिल से गिरकर 17 साल के बेटे की मौत
मुंबई, 19 मार्च। फिल्म निर्देशक गिरीश मलिक के घर बड़ा हादसा हो गया है। तोरबाज के निर्देशक गिरीश मलिक के बेटे की मौत हो गई है। होली के दिन गिरिश मलिक के 17 साल के बेटे की मौत हो गई। पांचवी मंजिल से गिरने के कारण ये हादसा हुआ, जिसमें गिरीश मलिक के बेटे मेनन की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेनन अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया हुआ था। दोपहर बाद वो घर लौट आया, जिसके बाद ये हादसा हो गया। पांचवी मंजिल से गिरने के बाद फौरन उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications