बॉलीवुड से आई बुरी खबर, विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव सिंगर ने लिखा ये इमोशनल नोट

बॉलीवुड से आई बुरी खबर, विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव सिंगर ने लिखा ये इमोशनल नोट

मुंबई, 08 जनवरी। बॉलीवुड स‍िंगर और संगीतकार विशाल ददलानी ने अभी एक दिन पहले ही अपने फैंस को सूचित किया था कि वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं वहीं शनिवार को विशाल ददलानी के पिता की मौत हो गई। कोरोना के कारण विशाल घर में क्‍वारंटीन हैं इसलिए वो इस दुख की घड़ी में अपने परिवार के साथ गम भी नहीं बांट सकते। कमरे में बंद विशाल ने अपने पिता के अचानक निधन से आहत होकर अपने इंस्‍टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

 सिंगर विशाल ददलानी ने लिखी ये इमोशलन पोस्‍ट

सिंगर विशाल ददलानी ने लिखी ये इमोशलन पोस्‍ट

कोविड पॉजिटिव विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा नोट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कोविड -19 के कारण इस कठिन समय में वह अपनी मां के साथ भी नहीं रह सकते। मैंने मोती ददलानी (12 मई 1943 -8 जनवरी 2022) को कल रात खो दिया। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त, सबसे अच्छे और दयालु व्‍यक्ति थे। मैं इससे बेहतर पिता या बेहतर इंसान नहीं मांग सकता था। जीवन भर के लिए मेरे शिक्षक बने। मुझमें जो कुछ भी अच्छा है वह सिर्फ उनका एक हल्का प्रतिबिंब है।गॉल ब्लैडर की सर्जरी जो खराब हो गया था जिसके कारण वो पिछले 3/4 दिनों से आईसीयू में थे लेकिन मैं कल से अस्‍पताल नहीं जा सका क्योंकि मैं कोविड पॉजिटिव हो गया था। अपनी मां को उसके सबसे कठिन समय में भी नहीं गले लगा सकता यह वास्तव में बहुत दुख देने वाला है।

बहन संभाल रही सारी जिम्‍मेदारी

बहन संभाल रही सारी जिम्‍मेदारी


बता दें शुक्रवार को विशाल ने बताया कि इस बुरे समय में उसकी बहन सब कुछ संभाल रही है। उन्होंने अंत में लिखा, "शुक्र है कि मेरी बहन जितनी ताकत से सब कुछ संभाल सकती है, उससे कहीं ज्यादा ताकत से संभाल रही है। मुझे नहीं पता कि पिता के बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं।"

विशाल ने शेयर की थी कोरोना रिपोर्ट

विशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टेस्‍ट किट रिपोर्ट एक तस्वीर साझा की थी और बताया था कि उनमें हल्के लक्षण हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल ददलानी ने आखिरी बार पुष्पा: द राइज - पार्ट 1 और चेहरे में संगीत दिया था। गायक और संगीतकार वर्तमान में किसी भी संगीत रियलिटी शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आखिरी बार इंडियन आइडल 12 में जज के रूप में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+