इस दिसंबर में शादी कर लेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट! कोहली-अनुष्का के आइडिया को किया कॉपी

मुंबई, 26 अक्टूबर: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाली और चहेती जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर नए संकेत मिल रहे हैं। रणबीर और आलिया यह वो दो नाम हैं, जिनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल को 'रालिया' बुलाया जाता है। ऐसे में अब इनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं!

अनुष्का-विराट की तरह शेड्यूल किया क्लियर

अनुष्का-विराट की तरह शेड्यूल किया क्लियर

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अपना शेड्यूल पहले ही क्लियर कर दिया है। दरअसल दोनों लोग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे और यहां से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई, जो अब लव बर्ड्स बन चुके हैं। सिटी स्पॉटिंग, फैमिली गैदरिंग से लेकर वेकेशन तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सालों से सब कुछ एक साथ कर रहे हैं।

'एनिमल' को जनवरी कर किया शेड्यूल

'एनिमल' को जनवरी कर किया शेड्यूल

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने 'कबीर सिंह' के मेकर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के लिए अपने शेड्यूल को जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर पहले इस साल के अंत तक 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन अब इसे जनवरी में ट्रांसफर कर दिया गया है।

आलिया भट्ट भी एकदम फ्री

आलिया भट्ट भी एकदम फ्री

इधर, आलिया भट्ट कथित तौर पर अक्टूबर तक अपने सभी असाइनमेंट को पूरा कर लेंगी और नवंबर से जनवरी के पहले हफ्ते तक एक विंडो फ्री रखेंगी और ऐसा ही रणबीर भी ने किया है। सूत्र के अनुसार राजी एक्ट्रेस आलिया के पास सिर्फ गंगूबाई काठियावाड़ी है, जो जनवरी में रिलीज होने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही दोनों की शादी के कार्ड छपने के लिए तैयार हैं।

दिसंबर में शादी कर रहे दोनों!

दिसंबर में शादी कर रहे दोनों!

सूत्र के मुताबिक रणबीर ने एनिमल शूट को 2022 तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्हें 'शमशेरा' को प्रमोट करना है, जो मार्च 2022 में रिलीड होगी। चर्चा यह है कि दोनों दिसंबर में शादी कर रहे हैं, यही वजह है कि उन्होंने अपनी डेट डायरी को खाली रखा है, जैसा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी किया था। शादी करने के लिए इटली जाने से पहले उन्होंने शादी से इनकार किया। उम्मीद है एक आधिकारिक घोषणा होगी जैसा कि कपूर आमतौर पर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+