प्रियंका चोपड़ा जब भी कोई बड़ा काम शुरू करती हैं तो निक जोनस करवाते हैं ये काम
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी चर्चित कपल में एक हैं। दोनों के बीच उम्र का लंबा फासदा होने के बाद भी दोनों के बीच गजब की अंडरस्टैडिंग और प्यार है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक उनका बहुत ख्याल रखते हैं। प्रियंका ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी वो किसी बड़े काम की शुरूआत करती हैं तो निक उनसे एक काम करने के लिए जरूर कहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताएं उनके पति निक जोनास से अलग-अलग हैं वो अलग कल्चर में पले लेकिन वो मेरी हर भावना का बहुत ख्याल रखते हैं। प्रियंका ने साक्षात्कार में खुलासा किया कि उसके पॉप गायक पति उसे कुछ भी बड़ा शुरू करने से पहले पूजा करने के लिए कहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा , "मैं घर में बहुत सारी पूजा करती हूं। जब भी हम कोई बड़ा काम शुरू कर रही होती हूं तो निक अक्सर मुझसे ऐसा करने के लिए कहते हैं, क्योंकि इसी तरह मैंने अपने जीवन में हमेशा कुछ शुभ शुरू किया है इसके लिए धन्यवाद।
प्रियंका अक्सर अपने घर पर पूजा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह निक जोनस के साथ आध्यात्मिक रूप से भी सुरक्षित महसूस करती हैं।उनकी अलग परवरिश और आस्था के बावजूद वह आध्यात्मिक रूप से वो एक साथ हैं।
विक्टोरिया सीक्रेट के वीएस वॉयस पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने कहा बेशक, हम अलग-अलग धर्मों के साथ बड़े हुए हैं। मैं एक आस्तिक हूं कि आखिरकार, धर्म उसी मंजिल को पाने का नक्शा है, जो कि ईश्वर है। इसलिए, जब आप बड़े हुए थे, तो आपका जो भी विश्वास रहा है, हम सभी एक ही दिशा में एक उच्च शक्ति की ओर जा रहे हैं। हम दोनों उस पर align हैं। "
बता दें प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी माँ, मधु चोपड़ा और दोस्तों के साथ स्पेन में हैं, वह लगातार अपने पति निक जोनास के संपर्क में हैं, जो उनकी क्रूज यात्रा से उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करने से नहीं चूकते हैं। दोनों में इतना प्यार है, जो उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है।












Click it and Unblock the Notifications