'बिना किसी गलती के मुझे...' राज कुंद्रा केस में शमिता शेट्टी का छलका दर्द
मुंबई, 04 अक्टूबर: फेमस रियलटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का आगाज हो गया है। रविवार को 'बिग बॉस' 15 का ग्रैंड प्रीमियर था, जिसमें 'बिग बॉस ओटीटी' की सेकंड रनर-अप शमिता शेट्टी ने भी एंट्री ली है। शमिता शेट्टी ने शो में जाने का फैसला उस वक्त लिया था, जब उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल के अंदर थे। एक्ट्रेस को अपने जीजा को लेकर काफी कुछ सुनना भी पड़ा। वहीं अब शमिता ने एक इंटरव्यू में इन सब मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी बिग बॉस ओटीटी जर्नी और कठीन समय पर बात की।
Recommended Video

राज कुंद्रा केस और शमिता की BB में एंट्री
दरअसल, शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के घर उस वक्त एंट्री ली थी, जब उनके जीजा राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए थे। पूरा केस जब खुलकर सामने आया उस वक्त तक शमिता ने शो में अपनी बढ़त बना ली। शो में शामिल होने पर उनका काफी कुछ झेलना पड़ा था।

मुझे काफी ट्रोल किया जा रहा था'
फैमिली के सामने आने वाले 'व्यक्तिगत संकट' के बारे में पूछे जाने पर शमिता ने बॉलीवुड बबल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मेरे लिए पहली बार यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि स्थिति बहुत अलग थी। दुर्भाग्य से मेरी बिना किसी गलती के मुझे काफी ट्रोल किया जा रहा था।

'मैं खुद को उस घर में बंद कर लूं'
अपनी बात को आगे बढ़ाते शमिता ने कहा कि मेरे परिवार को भी उस समय लगा कि मेरे लिए बेहतर है कि मैं खुद को उस घर में बंद कर लूं। और यह भी एक पिछली कमिटमेंट थी और जो कुछ भी हुआ उसकी वजह से मैं पीछे नहीं हटना चाहती थी। मैं अपनी बात पर कायम रहना चाहती थी और जारी रखना चाहता थी। जैसा कि वे कहते हैं, शो मस्ट गो ऑन'।'

इस वजह से बिग बॉस में आईं शमिता
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए शमिता ने बताया कि आखिर वो बिग बॉस में क्यों गई थी।? एक्ट्रेस ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो इस समय लोग बिना काम के घर बैठे हैं। उन्होंने काम खो दिया है और मुझे एक घर में बैठने के लिए पेमेंट किया जा रहा है, मैं क्यों ना करूं? आपको बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा जेल से करीब 2 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए हैं। इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें उनके बिजनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications