45 की उम्र के बाद भी कुंवारी हैं ये हीरोइन, तोड़ीं शादी को लेकर बनी-बनाई धारणाएं
मुंबई, 19 नवंबर: हमारे देश में शादी को लेकर काफी जोर दिया जाता है, समाजिक जीवन भी मौटे तौर पर शादी के इर्गगिर्द ही घूमता है। तरह-तरह की धारणाएं शादी को लेकर हैं और शादी को एक काफी जरूरी चीज कहा जाता है। लड़कियों को लेकर तो ये और ज्यादा है। यहां तक कि 'मर्द की कामयाबी के पीछे औरत का हाथ' जैसे अजीब तर्क भी दिए जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइन हैं, जिन्होंने 40, 50 साल की उम्र के बाद भी शादी नहीं की है और खूब सफलता अर्जित कर रही हैं।

सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को लिया गोद
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने बतौर अभिनेत्री जबरदस्त सफलता हासिल की है। उनके नाम पर कई सुपरहिट फिल्में हैं। 45 साल की सुष्मिता ने शादी नहीं की है। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है, जिनकी अच्छे से परवरिश कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों रोहमान शॉल को डेट कर रही हैं।

तब्बू ने नहीं की शादी
फिल्म विजयपथ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस तब्बू कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभी भी वो फिल्मों में सक्रिय हैं। करीब 50 साल की हो चुकीं तब्बू का नाम एक समय साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन से जुड़ा था। इसके बाद भी उनके कुछ अफेयर की चर्चा रही लेकिन शादी उन्होंने नहीं की।

गदर की हीरोइन अमीषा पटेल भी कुंवारी
फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू करने वाली और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की हीरोइन रहीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल का करियर शुरुआती सफलता के बाद कुछ खास नहीं चला। कई दूसरी हीरोइनों की तरह फिल्में ना चलने पर उन्होंने शादी करने की नहीं सोची। 45 साल की अमीषा अभी तक कुंवारी हैं और आजकल गदर-2 क लेकर चर्चा में हैं।

दिव्या दत्ता ने भी नहीं की है शादी
दिव्या दत्ता करीब तीन दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने हर तरह के रोल किए हैं। उनकी हिट फिल्मों में वीर-जारा और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में शामिल हैं।17 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली दिव्या को कई अवार्ड मिले हैं। 45 साल से ज्यादा की हो चुकीं दिव्या ने शादी नहीं की है।

आशा पारेश और सुरैंया
गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख 60 और 70 के दशक में टॉप हीरोइनों में शामिल रही हैं। उनके नाम पर एक से बड़ी एक हिट फिल्म है। आशा पारेख ने कभी शादी नहीं की। उनका एक समय निर्देशक नासिर हुसैन के साथ अफेयर का चर्चा रहा था लेकिन वो रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और आशा तमाम उम्र कुवारी रहीं।
हिन्दी सिनेमा के शुरुआती दौर की बड़ी हीरोइन सुरैया ने भी कभी शादी नहीं की थी। दरअसल सुरैया और देव आनंद के बीच प्रेम था। दोनों के प्रेम के बीच धर्म आ गया। हुआ ये कि आजीवन अविवाहित ही रहीं। 2004 को 74 साल की उम्र में सुरैया ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।












Click it and Unblock the Notifications