शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहला फोटोशूट, साड़ी में ढाया कहर

मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। अपने पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद शनिवार को शिल्पा ने पहली बार अपना फोटोशेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है। वहीं शिल्पा के नए फोटोशूट को उनके फैंस का भी जमकर प्यार मिल रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

साड़ी में शिल्पा ने ढाया कहर

साड़ी में शिल्पा ने ढाया कहर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने फोटोशूट में शिल्पा शेट्टी का लुक बेहद ग्लैमरस नजर आ रहा हैं। साड़ी पहने शिल्पा का लुक कहर ढहा रहा हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है कि एक्ट्रेस ने ने फ्लोरल डिजाइन वाली नीली साड़ी, मैचिंग ब्लाउज और ज्वैलरी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें अलग-अलग पोज दिखाई दे रहे हैं।

'दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं'

'दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं'

वहीं फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में भी बेहद खूबसूरत बात लिखी हैं। शिल्पा ने लिखा कि दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं है। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको प्यार करते हैं। तो दूसरे यूजर ने उनके लुक की तारीफ की। साथ ही एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडिंस ने भी कमेंट किया।

पति की गिरफ्तार के बाद काम पर लौटीं शिल्पा

पति की गिरफ्तार के बाद काम पर लौटीं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी का हाल ही में रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' में देखा गया था। ऐसे में यह फोटोशूट भी उसी दिन का क्लिक किया हुआ लग रहा है। शो में उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई से इंस्पायर एक परफॉर्मेंस को देखने के बाद बताया कि कैसे महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के कई हफ्तों बाद शिल्पा ने शो में वापसी की है। उनके पति को पिछले महीने अरेस्ट किया गया था, उन पर हॉटशॉट्स ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट को स्ट्रीमिंग और बनाने का आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+