Bollywood News: एक्ट्रेस के घर से हुई थी 1.5 करोड़ की साड़ियां चोरी, जासूस की मदद से पकड़ा गया चोर
Bollywood News: बॉलीवुड की गलियों से हैरान करने वाली खबर अक्सर ही आती रहती है। कभी सेलेब्स का आपस में झगड़ा तो कभी गुपचुप रिलेशन जैसी खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी ही एक घटना हुई है, लेकिन यह गॉसिप से नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस के घर से हुई साड़ियों की चोरी से जुड़ा है। एक प्राइवेट डिटेक्टर ने पॉडकास्ट में बताया कि उनके पास एक टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर से चोरी की शिकायत का केस आया था और उनसे चोर को पकड़ने का आग्रह किया गया था।
एक यूट्यूब पॉडकास्ट में प्राइवेट डिटेक्टर ने बताया कि एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर से करीब 1.5 करोड़ रुपये की कीमती साड़ियां चोरी हो गई थीं। ये सभी साड़ियां नायाब और हैंडमेड कांजीवरम साड़ियां थीं, जो खास कलेक्शन में आती हैं। एक्ट्रेस को अपनी वार्डरोब से महंगी साड़ियों के गायब होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने डिटेक्टिव एजेंसी से मदद लेने का फैसला लिया।

Bollywood एक्ट्रेस के घर से गायब हुई कीमती साड़ियां
निजी जासूस ने बताया कि साड़ियों की कीमत 1.5 करोड़ से ज्यादा की थी। इनमें से एक-एक साड़ी लाखों रुपये की थी। उन्होंने बताया, 'हमने केस की बारीकी से जांच करनी शुरू की और घर के स्टाफ की एक्टिविटी को मॉनिटर किया। इसमें एक कुक और एक और स्टाफ संदिग्ध लगे। जब हमने गहराई से पड़ताल की, तो कुक के अकाउंट में भारी मात्रा में ट्रांजेक्शन के कुछ सबूत मिले। फिर हमने उसकी कड़ी निगरानी शुरू की और एक दिन गुजरात के एक साड़ी विक्रेता के पास वैसी साड़ियां मिलीं।'
यह भी पढ़ें: टीचर्स की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, जिसे देख हो जाएंगे इमोशनल
बॉलीवुड एक्ट्रेस की साड़ियां होती हैं लाखों रुपये की
एक्ट्रेस का नाम तो नहीं बताया लेकिन इतना स्पष्ट है कि ये साड़ियां बेहद महंगी और नायाब होंगी। बता दें कि भारत में बनारसी और कांजीवरम जैसी साड़ियां बॉलीवुड एक्ट्रेस की पसंदीदा हैं। इनमें से कुछ साड़ियों में तो सोने और चांदी के तार भी लगाए जाते हैं। एक-एक कांजीवरम साड़ी की कीमत लाखों रुपये में होती है और इन्हें तैयार करने में भी महीनों का वक्त लग जाता है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के बेटे की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में क्या होगा खास, दिग्गज स्टार करेंगे कैमियो












Click it and Unblock the Notifications