शाहरुख खान के बेटे की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में क्या होगा खास, दिग्गज स्टार करेंगे कैमियो
The Bads Of Bollyeood: शाहरुख खान की बेटे की वेब सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज के साथ आर्यन खान अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज को लिखा और डायरेक्ट किया है। बीते दिनों इसका प्रीव्यू रिलीज किया गया। जिसके लॉन्च में शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्टारकास्ट भी मौजूद रही।
इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आर्यन खान की सीरीज आपको कब और कहां देखने को मिलेगी। इसके अलावा शो में कई बड़े स्टार्स की भी एंट्री होगी। कुछ का चेहरा हमने सीरीज के प्रीव्यू में देख लिया है।

आर्यन का यह शो नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, 2025 को स्ट्रीम होगा। जिसमें लीड रोल में लक्ष्य ललवानी (किल फेम) आसमान सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके अपोजिट सहेर बाम्बा होंगी, जो उनकी प्रेमिका का किरदार दिखाई देंगी। बॉबी देओल सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका में हैं। राघव जुयाल लक्ष्य के बेस्ट फ्रेंड बने हैं। इसके पहले दोनों किल में भी साथ में कर चुके हैं। वहीं, मोना सिंह उनकी मां के रोल में नज़र आएंगी। इन सबके अलावा सीरीज में मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, गौतमी कपूर और राजत बेदी भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
अब बात करते हैं शो में बॉलीवुड के जिन सुपरस्टार्स का कैमियो है। इसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे सितारे इसमें नज़र आएंगे। सारा अली और इब्राहिम के भी होने की खबरें हैं। सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज़ यह है कि शाहरुख खान खुद भी आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक ड्रामा सीरीज़ है। इसकी कहानी बॉलीवुड में आउटसाइडर और उसके दोस्तों के संघर्ष पर आधारित है। जो बॉलीवुड की चकाचौंध और राजनीति के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज़ को "बॉलीवुड के लिए एक रोस्ट और टोस्ट" के रूप में बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications