तो इस बोतल में है मलाइका की खूबसूरती का राज! खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई, 11 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के चलते सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। इस बार फिर वो चर्चाओं में हैं और उसकी वजह है उनके हाथ में पकड़ी गई एक बोतल। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पाइलेट्स क्लास (योग) से बाहर निकलती हुई स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा उनके हाथ में था, जिसको लेकर वहां मौजूद मीडिया के लोगों ने उनसे पूछ लिया कि मैम आप ब्लैक वॉटर पीते हो?

पाइलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट हुई मलाइका
दरअसल, मलाइका अरोड़ा को अपनी पाइलेट्स क्लास से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें एक अजीबोगरीब सवाल पूछने के लिए रोक दिया। बता दें कि मलाइका को अक्सर मुंबई में पैपराजी उनकी पाइलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट करते हैं। बुधवार को भी मलाइका अपनी क्लासेस लेने आई थीं, इस दौरान उनके एक सवाल ऐसा पूछा कि वो हंसकर निकल गईं।

Black Alkaline Water पीती हैं मलाइका
काले रंग का क्रॉप टॉप और सफेद शॉर्ट्स पहने मलाइका वर्कआउट के बाद अपनी कार में जा रही थीं। उनके अपने हाथ में एक ब्लैक पानी की बोतल थी। वहीं दूसरे हाथ में पोज देते हुए उन्होंने अपना मास्क पकड़ा हुआ था। इस दौरान फोटोग्राफरों में से एक ने उनसे पूछा लिया कि मैम आप ब्लैक वॉटर पीते हो ? जिसका जवाब देते हुए मलाइका पहले तो हंसी और फिर कहा कि हां, ब्लैक अल्कलाइन वॉटर पीती हूं।

तभी इतनी फिट हैं...
इस वीडियो को सेलिब्रेटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। अब जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि तभी इतनी फिट हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई नहीं बोल सकता है मलाइक की उम्र 47 होने जा रही हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं यूजर मलाइका पर जमकर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। (खबर के अंत में देखें वीडियो)

बिग बॉस ओटीटी के आगाज पर किया था शानदार डांस
मलाइका ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के आगाज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबको हिला कर दिया था। उन्होंने कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' के गाने पर जमकर डांस किया था। वहीं मलाइका अक्सर हेल्थ और एक्टिव रहने के लिए वीडियो और टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। उनका अपना योग स्टूडियो है और एक नया फूड वेंचर भी शुरू किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' भी दिखने वाली हैं।














Click it and Unblock the Notifications