'वो मुझे आधी रात को कॉल करते हैं,' लारा दत्ता ने सलमान खान के बारे में कही ये बात
मुंबई, 18 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों अपने करियर के मौजूदा फेज को एंजॉय कर रही हैं। आखिरी बार उनको अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा था। वहीं अब लारा की ZEE5 पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'कौन बनेगा शिकारवती' में नजर आएंगी, जिसके प्रोमोशन में इन दिनों एक्ट्रेस बिजी हैं।

लारा और सलमान अच्छे दोस्त
ऐसे में हाल में दिए एक इंटरव्यू में लारा ने सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा बताया, जिसको 'भाईजान' के फैंस नहीं जानते होंगे। फिल्म 'पार्टनर' में लारा दत्ता और सलमान खान की बड़े पर्दे पर काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाईं दी थी, हालांकि दोनों ही रियल लाइफ में भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

रात को 12 बजे सोकर उठते हैं सलमान
एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने अपने खास दोस्त सलमान के बारे में बताया कि वो उनको आधी रात को फोन करते हैं। बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में लारा दत्ता ने सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। साथ ही खुलासा करते हुए बताया कि सलमान रात को 12 बजे सो कर उठते हैं।

'वो आज भी मुझे आधी रात के बाद कॉल करते हैं'
एक्ट्रेस ने कहा कि वो आज भी मुझे आधी रात के बाद कॉल करते हैं। सलमान उसी टाइम पर सो कर उठते हैं और वही वो वक्त है, जब मैं उनके कॉल्स रिसीव करती हूं। सलमान और लारा दत्ता ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें पार्टनर, नो एंट्री काफी हिट साबित हुई थी।

फिल्म बेल बॉटम में आखिरी बार आईं थीं नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता ने वेब सीरीज 'हंड्रेड' से ओटीटी डेब्यू किया था। इसके अलावा हाल ही में वो हिकप्स एंड हूकप्स में भी नजर आई थीं, जिसमें प्रतीक बब्बर और शिनोवा भी थे। वहीं बड़े पर्दे की बात करें तो लारा को पिछली बार फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था, जिसमें उनके इंदिरा गांधी के लुक को काफी पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications