अक्सर प्यार में अंधी हो...कृति सेनन ने रिलेशनशिप के सवाल पर किया ये खुलासा
कृति सेनन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में रिेलेशनशिप और इंस्टस्ट्री के बात की। उनसे पूछा गया कि

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बहुत कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। कृति सेनन जल्द आदिपुरुष में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। 2014 में सब्बीर खान की रोमांटिक एक्शन फिल्म, हीरोपंती से कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। कृति सेनन ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में रिलेशनशिप पर बात की और बड़ा खुलासा किया है।

रिलेशनशिप के बारे में आप क्या सोचती हैं?
अभिनेत्री कृति ने हाल ही में फिल्म उद्योग के खिलाफ पूर्वाग्रहों और रिलेशनशिप बात की। रिलेशनशिप के बारे में आप क्या सोचती हैं? इस सवाल का जबाब देते हुए कृति ने कहा मेरी लव लाइफ रही है और मैं प्यार में अंधी हो जाती हूं। उन्होंने कहा शायद ये अपने करियर पर ध्यान देने का समय है शायद इस समय मेरे आस-पास मेरे लिए सही इंसान नहीं है।

अक्सर प्यार में अंधी हो जाती हूं मैं
रिलेनशिप के बारे में आपने क्सा सीखा? इसका जवाब देते हुए कृति सेनन ने कहा अक्सर प्यार में अंधी हो जाती हूं मैं दूसरों पर बहुत जल्दी बहुत ज्यादा ट्रस्ट कर लेती हूं।

शादी करने का मौका नहीं मिलता है
कृति ने बताया मेरी उम्र के लोगों ने कहा इस प्रोफेशन में शादी करने का मौका नहीं मिलता है कुछ लोगों ने कहा फिल्म इंडस्ट्री मेरे लिए नहीं है। कृति ने कहा मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसे हंसी में उड़ा दिया। मुझे ये भी कहा गया एक्ट्रेस से कोई शादी नहीं करता।

एक्ट्रेस बनने के बाद शादी नहीं होती
दिलवाले, राब्ता, बरेली की बर्फी, लुका छुपी, मिमी और अधिक जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। कृति से जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें कभी बताया गया है कि इंडस्ट्री उनके लिए नहीं है? कृति ने जवाब दिया, "बेशक बोला है केवल इसलिए नहीं कि मैं कहां किस बैग्राउंड से आती हूं। मुझे नहीं लगता कि वह हमेशा एक चीज थी। लेकिन ये दुनिया की धारणा ही बहुत अलग थी। अलग बहुत सकारात्मक धारणा नहीं थी। जैसे ग्लैमरस है, अच्छी दुनिया नहीं है, अच्छे लोग नहीं हैं, अभिनेता बनने के बाद शादी नहीं होती है और अच्छे लोगों के साथ रहने के लिए अच्छी जगह नहीं है।

मेरी पीढ़ी सोचती है अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहता है
कृति सेनन ने बताया कि कुछ लोगों ने मुझे बताया आप जानते हैं कि आप शादी नहीं करते हैं, कोई भी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहता है। ये बातचीत चल रही थी। यह कुछ ऐसा नहीं था जिसे मैंने गंभीरता से लिया, मैंने इसे हंसी में उड़ा दिया। वास्तव में मैं थोड़ी हैरान थी कि मेरी पीढ़ी की तरह लोग भी इस तरह की बात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications