शाहरुख खान की इस करीबी एक्ट्रेस ने आर्यन को किया खास अंदाज में बर्थडे विश, जमानत कराने में था बड़ा हाथ
मुंबई, 12 नवंबर। ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के उपर से अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। हालांकि राहत बस ये है कि उन्हें जेल की चारदिवारी में नहीं रहना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी थी, जिसके बाद वो जेल से बाहर आ पाए। इस बीच आर्यन के बाहर आ जाने से शाहरुख खान के लिए बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां खुशी जाहिर कर रही हैं।

जूही ने आर्यन को किया बर्थडे विश
शुक्रवार को आर्यन खान का जन्मदिन भी था, जिसकी लेकर कई सेलिब्रिटियों ने उन्हें विश किया। इस बीच शाहरुख की को स्टार जूही चावला ने भी आर्यन को विश किया है। जूही ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके बच्चे और आर्यन खान नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जूही ने लिखा है, "जन्मदिन की बधाई आर्यन, हमारी यही कामना है कि आने वाला साल तुम्हारे लिए समान से भरा हो, ऊपरवाला तुम्हें प्रोटेक्ट करे और सारी दुख तकलीफों से बचाए। ढेर सारा प्यार.. 500 पेड़ तुम्हारे नाम पर। जय, जूही, जाह्नवी, अर्जुन की ओर से ढेर सारा प्यार।

आर्यन को पुरानी फोटो में पहचान पाना मुश्किल
आपको बता दें कि जूही ने जो फोटो ट्विटर पर शेयर की है उसमें आर्यन खान और जूही चावला के बच्चे साथ नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर समझ आता है कि ये फोटो डिज्नीलैंड टूर की है। इन तस्वीरों में आर्यन को पहचान पाना मुश्किल है। बता दें कि आर्यन ने इस साल अपने बर्थडे पर कोई तैयारी नहीं की है। जेल से वापस आने के बाद आर्यन एकदम सिंपल लाइफ प्रीफर कर रहे हैं। साथ ही उनके परिवार ने भी उनके लिए कोई प्लानिंग नहीं की है।

आर्यन की रिहाई में जूही बनी थीं गारंटर!
बता दें कि आर्यन को जेल बाहर लाने के लिए जूही चावला ने बड़ा सपोर्ट किया था। दरअसल, जूही चावला आखिरी समय में आर्यन की गारंटर बनी थीं और कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था और 1 लाख रुपए का बॉन्ड साइन किया था।
ये भी पढ़ें: ड्रग्स केस में फिर कुछ होने वाला है? आर्यन खान को आरएएफ कैंप लेकर पहुंची SIT












Click it and Unblock the Notifications