ड्रग्स केस में फिर कुछ होने वाला है? आर्यन खान को आरएएफ कैंप लेकर पहुंची SIT

मुंबई, 12 नवंबर: ड्रग्स केस में जमानत पर बाहर शाहरुख खान के बेटे आर्यन आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुए हैं। एसआईटी आर्यन से पूछताछ कर ही है, हालांकि आज पूछताछ एनसीबी दफ्तर में ना होकर आरएएफ कैंप में हो रही है। आर्यन की जमानत की शर्त में ये शामिल है कि वो हर शुक्रवार एनसीबी के सामने पेश होंगे। ऐसे में वो आज पेश हुए लेकिन आज की पूछताछ में कुछ अलग है।

अलग लॉकेशन पर पूछताछ

अलग लॉकेशन पर पूछताछ

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान से पूछताछ की है। आर्यन खान के बयान नवी मुंबई के बेलापुर आरएएफ कैंप में रिकॉर्ड किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन से पूछा गया है कि वह क्रूज पर किन परिस्थितियों में गए थे। ड्रग सप्लायर्स से संबंधों को लेकर भी उनसे सवाल हुए हैं।

बदले गए हैं एसआईटी इंचार्ज

बदले गए हैं एसआईटी इंचार्ज

आर्यन खान केस की जांच पहले एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े कर रहे थे। भ्रष्टाचार और उगाही के गंभीर आरोप लगने के बाद उनसे ये केस ले लिया गया है। दिल्ली एनसीबी के अफसर संजय सिंह अब एसआईटी टीम के इंचार्ज हैं, जो आर्यन का केस देख रही है। एसआईटी प्रमुख संजय सिंह आज सुबह ही मुंबई पहुंचे हैं। बताया गया है कि केस में पिछली टीम की जांच को भी रिव्यू किया जा रहा है। यह पता भी लगाया जा रहा है कि आर्यन के साथ हिरासत में कैसा व्यवहार किया गया था।

करीब एक महीने जेल में रहे आर्यन

करीब एक महीने जेल में रहे आर्यन

शाहरुख के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को एक कथित क्रूज पार्टी से गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर एनसीबी ने ड्रग्स की बरामदगी, उसके इस्तेमाल, बिक्री और खरीद के लिए एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आर्यन करीब एक महीने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रहे थे। 30 अक्टूबर को वो जेल से रिहा हुए थे।

आर्यन को हर शुक्रवार आना है एनसीबी ऑफिस

आर्यन को हर शुक्रवार आना है एनसीबी ऑफिस

आर्यन खान को पिछले महीने के अंत में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि कोर्ट ने कई शर्तें आर्यन के सामने रखी हैं। जिसके तहत वो विदेश नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी लगानी होगी। वहीं सबसे अहम बात है कि आर्यन किसी भी सह आरोपी से मिल नहीं सकते हैं। अगर उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन किया, तो उनकी जमानत खारिज हो सकती है।

Recommended Video

    Devendra Fadnavis के आरोपों पर भड़के Nawab Malik, जानिए क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+