बॉलीवुड एक्ट्रेस से फाइनेंसर ने की छेड़छाड़, जान से मारने की भी दी धमकी, मुंबई पुलिस ने किया केस दर्ज
मुंबई में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित एक्ट्रेस की शिकायत के मुताबिक़ आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से उससे छेड़छाड़ की'काम देने के बहाने ऑफिस बुलाया और फिर कर द

Actress Molestation: बॉलीवुड जगत से एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में एक एक्ट्रेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये एक्ट्रेस कौन है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
अभिनेत्री से छेड़छाड़ का मामला
इंडियो टुडे की जानकारी के मुताबिक, पीड़ित एक्ट्रेस से आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से उससे छेड़छाड़ की। लेकिन जब एक्ट्रेस ने इस पर विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी की और गालियां भी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने एक्ट्रेस को जान से मारने तक की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़ित एक्ट्रेस की शिकायत के मुताबिक़, ये आरोपी एक फाइनेंसर था जिसका नाम सुनील लोढा बताया जा रहा है। फिलहाल एक्ट्रेस की शिकायत दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया और उसके खिलाफ कई धाराओं में छेड़छाड़ का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications