रियल लाइफ में प्यार में धोखा खा चुकीं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस ने बताई पूरी कहानी
मुंबई, 09 फरवरी: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को लेकर अनन्या पांडे काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में अनन्या पांडे फिल्म प्रमोशन के साथ इंटरव्यू भी दे रही हैं, जिसमें हाल ही में उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसको जानने के बाद उनके फैंस को शॉक भी लग सकता है। अनन्या पांडे के मुताबिक असल जिंदगी में उनको भी धोखा मिला है। उन्होंने दिल टूटने का एहसास भी किया है।

अनन्या भी हुईं लव लाइफ में चीटिंग का शिकार
दरअसल, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म गहराइयां के लिए दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया हैं। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ और उसमें आए मोड़ के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए, जिनको जानकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। एक इंटरव्यू में अनन्या ने खुलासा करते हुए बताया कि वो भी प्यार में धोखा खा चुकीं हैं।

कैरेक्टर को लेकर की काफी मेहनत
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार को लेकर अनन्या ने बताया कि मुझे लगता है कि मुझ पर दबाव था, क्योंकि मुझे पता था कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं और मैं इस कैरेक्टर के साथ जस्टिफाई करना चाहती थी और मैंने इस पर काफी काम किया है। मैंने शकुन बत्रा और अपने कोस्टार्स से बहुत कुछ सीखना चाहा।

'धोखा खाने और दिल टूटने जैसी चीजें महसूस की'
वहीं फिल्म के कैरेक्टर की तरह रियल लाइफ के रिश्तों में भी कभी ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ा के सवाल पर अनन्या पांडे ने कहा कि मैंने विश्वासघात, दिल टूटने और ठगा हुआ महसूस किया है। इसी के आगे उन्होंने कहा कि लेकिन जितना फिल्म में दिखाया गया है उतना नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उनके कई रिलेशनशिप के दौरान उन्हें हर छोटी बात बड़ी समस्या लगती थी।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनन्या ने बताया कि मेरे कई रिलेशन स्कूल में थे और उस समय आपको लगता है कि दुनिया का भार आपके कंधों पर है और हर छोटी समस्या यह बहुत बड़ी बात है। तो अगर कोई मूर्खतापूर्ण समस्या होती है, तो आप सोचते हैं, 'ओह, मुझे धोखा दिया गया है।' आपको बता दें कि 'गहराइयां' 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में अनन्या के अलावा दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारव लीड रोल में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications