सोनू सूद नहीं उनकी बहन ने की राजनीति में एंट्री, जानिए किस पार्टी में होंगी शामिल

मुंबई, 14 नवंबर: कोरोना काल में पूरे देश में जहां से आवाज आईं वहां पर मदद पहुंचाने वाले एक्टर सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पंजाब से वास्ता रखने वाले एक्टर ने पहले ही साफ मना कर दिया था कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनकी बहन मालविका सूद सच्चर के चुनाव लड़ने की खबर मिल रही है। मालविका किस पार्टी और किस सीट से चुनाव लड़ेगी, अभी इसकी तस्वीर साफ होना बाकी है, लेकिन दो पार्टियों का नाम सामने आया है, जिसमें उनके शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: Sonu Sood की बहन Malvika लड़ेंगी Punjab Assembly elections | वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद का इनकार, बहन एंट्री को तैयार

    सोनू सूद का इनकार, बहन एंट्री को तैयार

    बॉलीवुड के एक्टर और कोरोना काल में लोगों की मदद करके 'मसीहा' बने सोनू सूद लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। उनके लिए लोगों की दिवानगी इस कदर है कि लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय करके पैदल या फिर साइकिल पर सवार होकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचते हैं। एक्टर ने कई मौकों पर राजनीति में आने की अटकलों पर अपना जबाव दिया है। इससे पहले सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन अब बहन मालविका का राजनीति में प्रवेश हो रहा है।

    किस पार्टी में होगी शामिल?

    किस पार्टी में होगी शामिल?

    पंजाब में 2022 के चुनावों से पहले सोनू सूद ने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि एक्टर ने रविवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी बहन मालविका ने अभी किस पार्टी में शामिल होना है, इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सोनू सूद ने अपने इरादों को बताते हुए दावा किया था कि उनके परिवार की रुचि शिक्षा और स्वास्थ्य में है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन राजनीति में आने का कोई फिलहाल इरादा नहीं है।

    'आप और कांग्रेस दोनों अच्छी पार्टियां'

    'आप और कांग्रेस दोनों अच्छी पार्टियां'

    हालांकि सोनू सूद इस बात पर अपनी मुहर लगा चुके हैं कि अगर वो किसी पार्टी से जुड़ेंगे तो ऐसी पार्टी होगी, जो उन्हें लोगों के लिए काम करने की आजादी देगा। एक्टर ने कहा था कि मैं किसी भी ऐसे मंच से जुड़ूंगा, जहां काम करने के लिए कोई पैर खींचने वाला ना हो और काम करने की पूरी आजादी हो। वहीं मालविका सूद से किस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर एक्टर ने कहा कि पार्टी अहम नहीं है, बल्कि नीति है। मेरी बहन लोगों और समाज की सेवा करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों अच्छी पार्टियां हैं।

    भाई के साथ काम करके चर्चाओं में आईं थी मालविका

    भाई के साथ काम करके चर्चाओं में आईं थी मालविका

    वहीं सोनू सूद जिन्होंने कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। वहीं अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से भी मुलाकात करेंगे। सोनू सूद ने जनता से अपनी बहन मालविका सूद का समर्थन करने की अपील की है। आपको बता दें कि मालविका भी सोनू के साथ मदद करके चर्चाओं में आई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+