Satish Kaushik last moments: 'देर रात उन्हें...' सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताए आखिरी पल, मौत पर उठ रहे हैं सवाल

Satish Kaushik Manager: सतीश कौशिक के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि कैसे तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपने मैनेजर को फोन किया। उन्होंने बताया कि वे ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे थे।

satish kaushik

Satish Kaushik Manager statement: पूरी फिल्म इंडस्ट्री सतीश कौशिक की मौत के बाद से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। अनुपम खेर ने सबसे पहले एक्टर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को दी। कल खुशी-खुशी होली खेलने के बाद आज अचानक सतीश कौशिक का निधन हो गया। ऐसे में उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है। एक्टर के अचानक निधन से सभी लोग सदमे में है। इस बीच उनकी मौत पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्टर के मैनेजर ने भी उनके अंतिम पलों के बारे में मीडिया को बताया था।

मौत पर खड़े हुए सवालिया निशान

मौत पर खड़े हुए सवालिया निशान

सतीश कौशिश की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कल एक्टर ने अच्छी तरह होली सेलिब्रेट की और आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद जब उन्हें अस्पताल लेकर गए, तो वहां पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया। ऐसे में एक्टर की अचानक मौत ने कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

चर्चा में मैनेजर का बयान

चर्चा में मैनेजर का बयान

इस बीच सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई को बयान दिया था। संतोष राय ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक पुष्पांजलि फार्महाउस में पार्टी कर रहे थे। देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी, तो उन्होंने मैनेजर को फोन किया। उन्होंने कहा कि वे रात 10:30 बजे सो गए थे। इसके बाद 12:10 मिनट पर उन्होंने सांस फूलने की शिकायत करते हुए मुझे कॉल मिलाया।

अब तक नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

अब तक नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

वहीं इस मामले पर जांच कर रही पुलिस को अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ल साउथ वेस्ट पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आगे की जांच और मौत के कारण के बारे में समय के साथ-साथ जानकारी दी जाएगी। इस बीच फैंस और उनके सहयोगियों ने भी एक्टर की मौत के कारणों पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे अचानक सतीश कौशिक की मौत ने सबको तगड़ा झटका दिया है।

आनन-फानन में ले गए अस्पताल

आनन-फानन में ले गए अस्पताल

बताते चलें कि दिन में एक्टर कहां मौजूद थे, इस बात की जानकारी पुलिस अभी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि जब एक्टर अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, तो उस वक्त वे बिजवासन के फार्महाउस में थे। बीमार होने के बाद वहीं से उन्हें पास के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। एक्टर की मौत की खबर से फैंस काफी हैरान रह गए।

66 साल की उम्र में तोड़ा दम

66 साल की उम्र में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि रोड ट्रिप के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा, और फिर उनकी मौत हुई। एक्टर की उम्र 66 साल थी। अपने जीवन के अंतिम पलों में एक्टर दिल्ली में थे। आनन फानन में अस्पताल ले जाने के बाद एक्टर ने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया है।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: अपने पीछे कितनी संपत्ती छोड़ गए Actor Satish Kaushik | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+