'मम्मी को बहुत समझाता हूं!' कार्तिक आर्यन ने कहा- कंट्रोवर्सी का फैमिली पर होता है असर
मुंबई, 17 नवंबर: बॉलीवुड में अपने कम वक्त में बड़ी पहचान बनाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन की आज तगड़ी फैन फोलोइंग है। फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन आज सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार होते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है और अब कई फिल्में उनकी पाइपलाइन में है। सोशल मीडिया के दौर में आजकर हर एक्टर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि जब भी कोई कंट्रोवर्सी से उनका नाम जुड़ता है तो उसका असर उनकी फैमिली पर पड़ा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि वो इन विवादों को लेकर घर पर कैसे डील करते हैं?

अपनी मां को कैसे समझाते हैं कार्तिक
हाल में कार्तिक आर्यन ने इस बारे में बताया कि जब भी उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है या फिर किसी तरह की आलोचना झेलनी होती है तो ऐसी कंडीशन में वह अपनी मां को कैसे समझाते हैं? कार्तिक आर्यन का अपनी मां के लिए प्यार जगजाहिर हैं। वो अकसर अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब एक्टर ने इस बारे में खुलासा किया है कि जब उनको ट्रोल या आलोचना की जाती है तो वह उसे स्थिति को कैसे अपनी मां को समझाते है।

'कई बार जब चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है'
कार्तिक आर्यन अपने करियर की पहली थ्रिलर फिल्म 'धमाका' में नजर आएंगे। ऐसे में एक्टर 'धमाका' के निर्देशक राम माधवानी के साथ सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में दिखाई दिए और इस बारे में बात की कि वह विवादों को कैसे संभालते हैं। कार्तिक ने कहा कि कई बार जब चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, तो यह एक हद तक प्रभावित होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन उसके बाद मुझे अपने परिवार के लिए बुरा लगता है, क्योंकि वे इस दुनिया (फिल्म इंडस्ट्री) से संबंधित नहीं हैं। चूंकि मैं इसी से हूं।

' कुछ भी मायने नहीं रखता है'
उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा कि मैंने देखा है कि कुछ भी मायने नहीं रखता है और आपको बस अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन कई बार फैमिली प्रभावित होती हैं। केवल यही एक चीज है, जिससे मुझे कभी-कभी चिंता होती है। इसके अलावा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरा काम हमेशा बोलता रहेगा और अगर मैं कहीं पिछड़ रहा हूं, तो मैं सुधार करना चाहता हूं।

'मेरी मम्मी को बहुत समझाता हूं'
वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने फैमिली मेंबर को स्थिति को समझते हैं, जिसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि हां बहुत समझात हूं, मेरी मम्मी को बहुत समझाता हूं। इसी के साथ कार्तिक ने इस बारे में भी बात की कि कैसे उन्होंने पैसे के लिए काम किया है, लेकिन अब फिल्मों के चुनाव करने का जोखिम उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications