'हाथ पकड़ लेता है और...' धर्मेंद्र ने बताई 'रॉकी और रानी' के सेट पर रणवीर सिंह की हरकत
मुंबई, 12 अक्टूबर: बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पुरानी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं अब वो 'यमला पगला दीवाना फिर से' के बाद करण जौहर की फिल्म में दिखने वाले हैं। फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी। अब हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू ने धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया।

'मुझसे जब भी मिलता है बस लिपट जाता है'
Etimes को दिए अपने इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह की काफी तारीफ की है। धर्मेंद्र ने रणवीर को 'डार्लिंग' कहा और बताया कि यंग एक्टर में जरा सा भी घमंड नहीं है। धर्मेंद्र ने अपनी बातचीत में कहा, रणवीर डार्लिंग है। मुझसे जब भी मिलता है बस लिपट जाता है। वो मेरा हाथ पकड़ लेता है और जाने से मना कर देता है। मुझे वह वाकई पसंद है। वह बहुत प्यारा है। मुझे खुशी है कि आज के ये युवा कलाकार स्टार्स वाली हवा को छोड़कर इतना सामान्य व्यवहार करते हैं।

आलिया एक बेहतरीन इंसान और अच्छी एक्ट्रेस
रणवीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि उनका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा हैं। मुझे कहना होगा कि वह एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। धर्मेंद्र ने रणवीर के अलावा आलिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया एक बेहतरीन इंसान के साथ-साथ एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं।

'जया जी से बहुत दिनों बाद सेट पर मुलाकात'
धर्मेंद्र ने यह भी खुलासा किया कि जब वह और जया बच्चन सेट पर फिर से मिले, तो दोनों ने अपनी फिल्म गुड्डी के वक्त को याद किया। उन्होंने कहा, जया जी से बहुत दिनों बाद सेट पर मुलाकात हुई। हमने अपनी फिल्म गुड्डी (1971) से बहुत सारी यादें साझा कीं। मैं खुलकर अपने को-स्टार्स के साथ घुल मिल जाता हूं।

करण जौहर की डायरेक्शन में वापसी
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर ने 5 साल बाद फिल्म डायरेक्शन में वापसी की है। फिल्म मेकर करण जौहर ने लास्ट टाइम 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था, जो 2016 में रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए करण ने कहा था कि अपने पसंदीदा लोगों के सामने लैंस के पीछे आने के लिए रोमांचित!












Click it and Unblock the Notifications