केवल दीपिका पादुकोण ही नहीं इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शादी के बाद किया किसिंग सीन
मुंबई। फिल्म गहराइयां का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उसमें दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। खुद दीपिका पादुकोण ने बताया कि इस फिल्म में किसिंग सीन करते हुए वो काफी असहज महसूस कर रही थीं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे सहित कई कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की उलझी हुई कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत के कई किसिंग सीन दिखने वाले हैं। शादीशुदा दीपिका को ऑनस्क्रीन किस करते देख फैंस हैरान हो गए हैं।

कई हीरो-हीरोइन ने शादी के बाद भी किया किसिंग सीन
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी शादीशुदा बॉलीवुड सेलेब्स ने पर्दे पर किसिंग सीन किया हो। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी को जिन्होंने शादी के बाद भी ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किया हो।

करीना कपूर खान
साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की थी। वैसे तो सैफ ऑनस्क्रीन किस करने से हिचकिचाते हैं लेकिन साल 2016 में आई फिल्म की एंड का में करीना ने अर्जुन कपूर के साथ लिपलॉक किया है।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर फिल्मों में लिपलॉक करने से बचते हैं। हालांकि फिल्म जब तक है जान में शाहरुख को कई किसिंग सीन करते हुए देखा गया था। फिल्म में कटरीना शाहरुख की लेडी लव बनी थीं, जिनके बीच कई किसिंग सीन थे।

सैफ अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मों में किस करने के पक्ष में नहीं रहते हैं। लेकिन फिल्म रंगून में कंगना रनौत के साथ सैफ अली खान ने लिप लॉक किया था। करीना से शादी करने से पहले फिल्म हम तुम और सलाम नमस्ते में सैफ ने रानी और प्रिति के साथ किसिंग सीन किये थे।

शाहीद कपूर
शाहीद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी करने के बाद नो किसिंग पॉलिसी को फॉलो किया था लेकिन फिल्म रंगून में कंगना के साथ और फिल्म कबीर सिंह में शाहीद ने कियारा के साथ किस करते हुए नजर आए थे।

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हमेशा से ही फिल्मों में बोल्ड सीन देने से दूरी बनाई है लेकिन साल 2006 में आई फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या ने लंबा लिप लॉक सीन देकर हर किसी को चौंका दिया था। इसपर उनकी सास जया बच्चन काफी नाराज हुई थीं। इसके बाद भी ऐश ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर को किस किया था।












Click it and Unblock the Notifications