3 Idiots के प्रोफेसर नहीं रहे, 91 साल की उम्र में निधन, सेना से लेकर बॉलीवुड तक का रहा यादगार सफर

Bollywood actor Achyut Potdar death: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। '3 Idiots' में प्रोफेसर के यादगार किरदार से लेकर 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'परिणीता' जैसी फिल्मों तक, उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

18 अगस्त 2025 को मुंबई के ठाणे स्थित जुपिटर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार ने जानकारी दी कि 19 अगस्त की शाम 4 बजे ठाणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह संयोग है कि पोतदार जी का जन्मदिन 22 अगस्त को था, लेकिन उससे तीन दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Bollywood actor Achyut Potdar death

सेना से लेकर फिल्मों तक का सफर

अच्युत पोतदार का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। एक्टिंग की ओर रुख करने से पहले वह भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके थे और रीवा में प्रोफेसर भी रहे। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 25 साल तक नौकरी की। रिटायरमेंट के बाद ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और रंगमंच से शुरुआत की।

ये भी पढ़ें शाहरुख, सलमान, या आमिर: 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'धनकुबेर’ कौन? नेट वर्थ की जंग में किसका जलवा?

फिल्मों और टीवी में लंबा करियर

पोतदार ने 80 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, दबंग 2, आर राजकुमार, लगे रहो मुन्ना भाई, परिणीता, भूतनाथ, आक्रोश, अर्ध सत्य, ये दिल्लगी जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। वहीं टीवी पर भी उन्होंने भारत एक खोज, वागले की दुनिया, शुभ मंगल सावधान, मिसेज तेंदुलकर, माझा होशिल ना जैसे शोज से अपनी छाप छोड़ी।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

अभिनेता के निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे व प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। खासकर उनका 'अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!' वाला डायलॉग आज भी मीम के रूप में मशहूर है, जो उनके चहेतों को हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।

ये भी पढ़ें Taapsee Pannu: कहां हैं तापसी पन्नू? क्या छोड़ दिया बॉलीवुड? सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+