Taapsee Pannu: कहां हैं तापसी पन्नू? क्या छोड़ दिया बॉलीवुड? सामने आया ऐसा सच
Taapsee Pannu: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। आपको बता दें कि शादी करने के बाद से एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है।
तापसी पन्नू का 38वां जन्मदिन
तापसी पन्नू ने गत 1 अगस्त 2025 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर उसकी झलक भी दिखाई है। लेकिन एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

कहां है एक्ट्रेस तापसी पन्नू?
सोशल मीडिया पर लोग तापसी पन्नू के बारे में कई तरह की जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या तापसी पन्नू इन दिनों कहां हैं? क्या उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है? क्या वह भारत छोड़कर विदेश में सेटल हो गई हैं?
क्या डेनमार्क शिफ्ट हो गई हैं एक्ट्रेस?
दरअसल तापसी पन्नू के पोस्ट ही ऐसे हिंट देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने अपना 38वां बर्थडे भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क में सेलिब्रेट किया है। वह पिछले काफी समय से अपने पति मैथियास बो के साथ डेनमार्क में ही रह रही हैं।
डेनमार्क में तापसी पन्नू का नया घर
तापसी पन्नू ने हाल ही में खुलासा भी किया था कि उन्होंने डेनमार्क में अपना एक घर ले लिया है और पति के साथ वहीं पर रह रही हैं। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद अब वह कुछ समय अपनी नई जिंदगी को देना चाहती हैं और पति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।
फोटोज शेयर कर तापसी पन्नू ने लिखी ऐसी बात?
-फिलहाल तापसी पन्नू ने बर्थडे पर अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने इसी घर में अपने जन्मदिन का जश्न भी मनाया है और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि तापसी कभी डेनमार्क वाले घर में पौधा लगाती हुई नजर आ रही हैं, तो कभी बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं।
-इन फोटोज को शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा है- घर वहीं है, जहां केक है। अब इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि तापसी पन्नू शायद अपने पति के साथ डेनमार्क में ही शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने एक बयान में ये भी बताया था कि वो गर्मियां विदेश में ही बिताना चाहती हैं क्योंकि इस दौरान भारत में शूटिंग करना मुश्किल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications