बॉबी को सता रहा बेटे के फ्लॉप होने का डर, बोले- अगर फिल्मों में बात ना बनी तो कम से कम दूसरा काम...
मुंबई, 09 मार्च: एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमन बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दरअसल बॉबी ने ही बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें आर्यमन काफी अच्छे दिख रहे हैं। जिसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आर्यमन को जल्दी ही फिल्मों में डेब्यू करना चाहिए क्योंकि वो दूसे स्टारकिड के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छे दिखते हैं। आर्यमन के फिल्मों में आने को लेकर बॉबी देओल ने बात की है।

आर्यमन को लेकर ये बोले बॉबी
आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में बॉबी से जब आर्यमन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, यह एक 'प्लस पॉइंट' है कि आर्यमन के पास अच्छे लुक्स हैं लेकिन जब फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने की बात आती है तो ये कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे में मैं चाहता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले अच्छे से पढ़ाई करें और चीजों को समझें।

मुझे भी कहते थे सुपरस्टार बनोगे
बॉबी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा, जब मैंने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो मुझे लेकर सब ये बोलते थे कि बहुत अच्छा लगता है, ये तो सुपरस्टार होग। मैं रियलिटी जनता हूं लाइफ की। भविष्य कोई देख नहीं सकता है। आर्यमन की तारीफ जब लोग करते हैं तो मुझे गर्व होता है। मगर ये जान लीजिए कि इंडस्ट्री में किसके साथ क्या होगा, उसका कोई पता नहीं है।

फिल्में ना चलने पर दूसरा प्लान भी होना चाहिए
बॉबी ने आगे कहा, मैं चाहता हूं के मेरे बच्चे पढ़े, और मेरे बच्चे पढ़ रहे हैं। मेरे बेटा बिजनेस मैनेजमेंट कर रहा है। मैं चाहता हूं के वो अपनी शिक्षा पूरी करे, अपनी समझ को बढ़ाए, ताकि वो कभी फिल्मों में आए और अगर बात ना बने तो वो कुछ और भी कर सके। इसलिए मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में काम करने के बारे में सोचने से पहले अपनी शिक्षा पूरी कर ले।












Click it and Unblock the Notifications