Video: धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करते ही बॉबी देओल का हुआ ऐसा हाल, भतीजे से लिपटकर फूट-फूटकर रोए
Bobby Deol Viral Video: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के 10वें दिन यानी 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) सुबह उनका अस्थि-विसर्जन हरिद्वार की पवित्र गंगा तट पर स्थित एक प्राचीन घाट पर पूरे भविधि-विधान से संपन्न हुआ।
धर्मेंद्र की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन
इस दौरान देओल परिवार- सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल, पूरी तरह भावुक नजर आए। 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) देर रात ही देओल परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंच गए थे, जिसके बाद सुबह-सुबह वह अस्थि विसर्जन की महत्वपूर्ण रस्म को पूरा करने घाट पर पहुंचे थे।

करण देओल ने दी दादा को अंतिम विदाई
अस्थि-विसर्जन के दौरान सामने आए वीडियो क्लिप्स में सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में उनके पोते करण देओल ने विधिपूर्वक प्रवाहित कीं।
गंगा घाट पर फूट फूटकर रोते नजर आए बॉबी देओल
-ये क्षण परिवार के सभी सदस्यों के लिए बेहद भावुक था। रस्म पूरी होने के बाद धर्मेंद्र के छोटे और लाडले बेटे बॉबी देओल अपने भतीजे करण देओल को गले लगाकर फूट फूटकर रोते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये दृश्य लोगों की आंखें नम कर रहा है।
-अस्थि विसर्जन की रस्म के दौरान बॉबी देओल की हालत बहुत ही खराब नजर आ रही थी। वह एकदम बेसुध दिखाई दे रहे थे। उनकी आंखें नम थीं और वह बस रोते ही जा रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
-अस्थि-विसर्जन सम्पन्न करने के बाद देओल परिवार होटल लौटा और वहां से सीधा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। हरिद्वार में उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त थी। जानकारी के अनुसार देओल परिवार 2 दिसंबर 2025 की रात ही हरिद्वार पहुंचा था। उसी दौरान सनी देओल का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह होटल की बालकनी में चाय पीते नजर आए थे।
पैपराजी पर भड़के सनी देओल
-वहीं हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के दौरान सनी देओल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हर की पौड़ी इलाके के बताए जा रहे इस वीडियो में सनी देओल पैपराजी से नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।
-कैमरे की ओर बढ़ते हुए सनी देओल गुस्से में कहते हैं- क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? कितने पैसे चाहिए तुम्हें? इस बीच वह पैपराजी का एक कैमरा भी धकेलते नजर आते हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
-बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में अंतिम सांस ली थी। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-12 दिन अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र को घर भेज दिया गया था और फिर लगभग 12 दिनों तक उनका घर पर ही इलाज चला। इसके बाद गत 24 नवंबर 2025 को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications