बॉबी देओल ने बताई अपने करियर की दर्दभरी कहानी, बोले- काम न मिलने पर मुझे खुद पर तरस आ रहा था

बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में आज 25 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन 25 सालों में उन्होंने अलग-अलग दौर देखे हैं। उन्होंने स्टारडम का दौर देखा और वो बुरा दौर भी देखा जब उनकी फिल्में आना बंद ही हो गई थीं।

मुंबई, 12 जुलाईः हिंदी सिनेमा के लिजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉबी देओल इस फिल्म में लीड हीरो थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार की रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना नजर आई थीं। बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में आज 25 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन 25 सालों में उन्होंने अलग-अलग दौर देखे हैं। उन्होंने स्टारडम का वो दौर देखा जब युवाओं के बीच उनके लंबे बाल और सनग्लासेज का क्रेज नजर आने लगा था। साथ ही उन्होंने वो बुरा दौर भी देखा जब उनकी फिल्में आना बंद ही हो गई थीं और वह काम के लिए तरस रहे थे। फिलहाल बॉबी देओल बड़े पर्दे और ओटीटी दोनों पर नजर आ रहे हैं।

लोग पीछे से आकर आपका काम छीन लेते हैं

लोग पीछे से आकर आपका काम छीन लेते हैं

बीबीसी की खबर के अनुसार बॉबी देओल अपने करियर में हर पड़ाव से गुजरे हैं। उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें खुद पर तरस आने लगा था। बॉबी देओल ने बताया- शुरुआत के 7-8 साल मेरा करियर अच्छे से चला। पहले मैं चीजों को फेस वैल्यू पर लिया करता था। मुझे नहीं मालूम था कि लोग पीछे से आकर आपका काम छीन सकते हैं। मैंने कई अच्छे प्रोजेक्ट गंवा दिए। फिर काम न मिलने के कारण आप धीरे-धीरे गलत फिल्में चुनने लगते हैं। आप ये नहीं समझ पाते हैं कि लोग आपके साथ काम क्यों नहीं करना चाहते। अचानक आप सब चीजों से हार मानने लगते हैं।

मुझे खुद पर तरस आने लगा था

मुझे खुद पर तरस आने लगा था

बॉबी देओल ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया- मैं खुद पर तरस खाने लगा था। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। जब भी मैं बाहर जाता था, मेरे फैंस मुझसे मिलते थे। वो कहते थे कि सर हम आपको स्क्रीन पर देखने के लिए तरस रहे हैं। फिर मुझे लगता था कि अगर मेरे फेंस मुझे देखना चाहते हैं तो मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है। आखिर ऐसा क्या हो रहा है मेरे करियर के साथ। बॉबी देओल ने कहा कि वो कभी भी बड़ा स्टार या सुपरस्टार बनना नहीं चाहते थे। उन्हें बस लोगों के दिल में जगह बनानी थी। लेकिन एक के बाद एक कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहने के बाद लोग उनके साथ काम करने से बचने लगे थे।

बच्चों ने कहा था पापा आप काम पर क्यों नहीं जाते

बच्चों ने कहा था पापा आप काम पर क्यों नहीं जाते

बॉबी ने बताया कि एक दौर ऐसा भी आया जब वह जिंदगी से हार मानने लगे थे। उन्होंने कहा- मेरे बेटे बहुत छोटे थे। वो मुझसे कहते थे कि पापा आप घर पर बैठे रहते हैं काम पर नहीं जाते हैं। मम्मी तो काम पर जाती हैं। तब मुझे ये एहसास हुआ कि आखिर मैं ये कर क्या रहा हूं। उन्होंने आगे कहा- मुझे ये एहसास हुआ कि मुझे हार नहीं माननी चाहिए। मेरे बच्चे देख रहे हैं कि मैं घर पर बैठा हूं और मेरी पत्नी काम कर रही है। मैंने तय कर लिया कि मुझे अपने बच्चों के लिए एक अच्छा उदाहरण बनना है। फिर मैंने खुद पर मेहनत करनी शुरू की और सेहत का ख्याल रखना भी शुरू किया।

बुरे समय में सलमान खान ने दी थी सलाह

बुरे समय में सलमान खान ने दी थी सलाह

बॉबी देओल अपने बुरे समय को याद करते हुए बताते हैं कि सलमान खान की सलाह उस समय बहुत काम आई थी। बुरे समय में बॉबी देओल ने अपनी दाढ़ी तक बढ़ा ली थी। उन्होंने बताया- सलमान जब भी मुझसे मिलते, कहते कि ये क्या दाढ़ी उगा ली है तुमने। मैं उनको प्यार से मामू बोलता हूं, मैं उनसे कहता था कि कोई काम तो देता नहीं है। इस पर वो कहते थे कि जब मेरा खराब दौर चल रहा था तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया था। इस पर मैं कहता कि मामू अब मुझे आप अपनी पीठ पर चढ़ने दो। मुझे भी काम दिलवाओ। फिर मुझे उन्होंने फिल्म 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया था।

शेखर कपूर करने वाले थे बॉबी देओल को लॉन्च

शेखर कपूर करने वाले थे बॉबी देओल को लॉन्च

बॉबी देओल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे बताते हुए कहा- मैंने अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'धर्मवीर' में बतौर बाल कलाकार काम किया था। बॉबी देओल ने बताया कि उनकी पहली फिल्म शेखर कपूर डायरेक्ट करने वाले थे और इसकी शूटिंग 27 दिन तक हो भी चुकी थी। लेकिन शेखर कपूर को हॉलीवुड से ऑफर आ गया, जिसकी वजह से फिल्म पूरी नहीं हो सकी। बॉबी देओल ने कहा- मेरे पापा ने उनसे कहा कि ये मेरे बेटे की पहली फिल्म है, पहले तय कर लो कि ये फिल्म करनी है या वो हॉलीवुड की करनी है। शेखर कपूर हॉलीवुड फिल्म बनाने के लिए चले गए। बॉबी देओल ने बताया- उस वक्त राजकुमार संतोषी फिल्म 'घायल' बना चुके थे। सनी भईया की उनकी अच्छी दोस्ती थी। राजकुमार संतोषी भी एक्साइटेड थे। फिर से शूटिंग शुरू हुई लेकिन करीब 2 साल लग गए। फिर 1995 में पहली फिल्म रिलीज हुई और मेरा लुक ट्रेंड करने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+