Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल के करीबी ने बताया उनका स्पेशल डे प्लान, पूरा परिवार होगा मौजूद
मुंबई। 27 जनवरी को बॉबी देओल अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ-साथ उनके फैंस ने जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दीं। बॉबी देओल पिछले 25 वर्षों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं। हालांकि कुछ वक्त के लिए वो गायब हो गए थे। लेकिन फिर उन्होंने वेब सीरिज आश्रम से धमाकेदार वापसी की। करोड़ों लोगों ने इस वेब सीरिज को पसंद किया था। फैंस को इस बात का इंतजार है कि कोविड के नियमों के बीच बॉबी देओल अपने जन्मदिन के खास मौके पर क्या करने वाले हैं।
Recommended Video

बॉबी के करीबी ने बताया उनका डे प्लान
अभिनेता बॉबी देओल के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ के साथ विशेष रूप से खुलासा किया है कि बॉबी के घर पर एक छोटी सी पार्टी की प्लानिंग है, जिसमें केवल उनका परिवार ही शामिल होगा। लंबे समय के बाद, पूरा परिवार एकसाथ मुंबई आया है और बॉबी का जन्मदिन उनके लिए एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

लंब समय बाद पूरा परिवार मुंबई में हुआ एकत्रित
बॉलीवुडलाइफ के मुताबिक बॉबी देओल के जन्मदिन के खास मौक पर दिन की शुरुआत बॉबी देओल के घर पर एक छोटी पूजा के साथ होगी, उसके बाद पूरा परिवार एक साथ लंच पर मौजूद होगा। जिसमें बॉबी की बहन और उनके बड़े बेटे, आर्यमन देओल भी शामिल होंगे, जो दोनों अमेरिका से लौटे हैं।

पूरे परिवार के लिए खास मौका
पापा धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल भी पूजा और लंच में शामिल होंगे। पूरे देओल परिवार के लिए आज का दिन एक अद्भुत समय है। बता दें कि बॉबी देओल ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से की थी। हालांकि इससे पहले वह फिल्म धर्मवीर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी नजर आए थे। अपनी पहली फिल्म बरसात के लिए बॉबी देओल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था और इस फिल्म के बाद उन्होंने 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', हमराज और 'अजनबी' जैसी कई हिट फिल्में दीं,












Click it and Unblock the Notifications