हर रोज ऐसे मर रही है ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, भारतीय क्रिकेटर संग किया वन नाइट स्टैंड, परिवार ने की ऐसी हालत
Bobby Darling: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में क्रॉस ड्रेसर के तौर पर खास पहचान बना चुकीं पाखी शर्मा उर्फ बॉबी डार्लिंग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बॉबी डार्लिंग ने अपने जीवन के उन पहलुओं पर खुलकर बात की है जो अब तक अनकहे थे।
बॉबी डार्लिंग के बचपन का दर्द
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बॉबी डार्लिंग ने अपने बचपन के दर्द, पारिवारिक रिश्तों की दरार, जेंडर ट्रांजिशन, प्यार और धोखे की कहानी को बेहद भावुक अंदाज में शेयर किया है। बॉबी ने बताया कि उनका असली नाम पंकज शर्मा था, लेकिन वो इस नाम से कभी जुड़ नहीं पाईं।

बॉबी डार्लिंग के साथ परिवार ने किया ऐसा काम
-10वीं कक्षा में बॉबी डार्लिंग को ये महसूस हो गया था कि उनकी पहचान एक महिला के रूप में है। इस सच्चाई को जब उन्होंने अपनी मां से शेयर किया, तो उन्हें साइकेट्रिस्ट के पास ले जाया गया। मां ने यहां तक कह दिया था कि नींबू खाना छोड़ दे, सब ठीक हो जाएगा।
-बॉबी डार्लिंग ने इंटरव्यू में बताया कि साइकेट्रिस्ट उनसे अजीबोगरीब सवाल कर रहा था जैसे लड़कों को देखकर कैसा लगता है। ऐसे में उन्हें अपनी ही पहचान पर संदेह होने लगा था। परिवार की तरफ से उन्हें समझने की बजाय लगातार ठुकराया जा रहा था।
अफगानी युवक से हुआ था अफेयर
-इंटरव्यू में बॉबी डार्लिंग ने कहा- मुझे सबसे पहले एक अफगानी युवक से अफेयर हुआ था। वह लड़का काबुल से था और मैं उससे बेइंतहा प्यार करने लगी थी। मैं ट्यूशन के बहाने उससे मिलने जाया करती थी, लेकिन जब ये बात मेरे पैरेंट्स को पता चली, तो मुझे सेक्सोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया था। बाद में उस लड़के ने किसी और से शादी कर ली थी और मुझे शादी में बुलाया भी था।
-जब बॉबी डार्लिंग के पापा को उनके ट्रांसजेंडर होने की बात का पता चला था तो उन्होंने न केवल उन्हें जमकर था पीटा बल्कि घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद बॉबी ने मां की शादी की ज्वैलरी चुराकर उसे बेच दिया और विदेश चली गई थी।
मां ने कहा था- तेरा नाश हो जाए
कुछ समय बाद जब वो भारत लौटीं, तो उन्हें बताया गया कि उनकी मां का निधन हो चुका है। बॉबी ने कहा कि उनकी मां ने उनसे आखिरी बार कहा था- तेरा नाश हो जाए। बॉबी डार्लिंग ने रोते हुए कहा- मुझे लगता है मेरी मां की मौत की जिम्मेदार मैं हूं। मैं उन्हें छोड़कर चली गई, उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई। माफ कर दो मां, मैं रोज मरती हूं।
बॉबी ने पति पर लगाया था शारीरिक शोषण का आरोप
-बॉबी डार्लिंग ने बताया कि साल 2016 में वह करीब 4 से 5 महीने तक पैरालाइज्ड रही थीं। उनके पति रमणीक शर्मा उन्हें अस्पताल लेकर गए थे लेकिन जल्द ही उनका रिश्ता भी कड़वाहट में बदल गया था।
-जानकारी के अनुसार बॉबी ने अपने पति रमणीक शर्मा पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि रमणीक उन्हें शराब के नशे में पीटते थे और उनके पैसे हड़प लेते थे। साल 2018 में इसी मामले के चलते रमणीक को गिरफ्तार भी किया गया था।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम है दर्ज
आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग का नाम, सबसे ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में क्रॉस ड्रेसर किरदार निभाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने महज 23 साल की उम्र तक 18 बार ऐसे किरदार निभाए हैं जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
मुनाफ पटेल के साथ वन-नाइट स्टैंड
-वहीं इंटरव्यू में बॉबी डार्लिंग ने ये भी खुलासा किया है कि उनका एक बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल के साथ वन-नाइट स्टैंड हुआ था। उन्होंने कहा- हम एक क्लब में मिले थे और दोस्त बन गए थे। मुझे उनसे लगाव हो गया था, लेकिन शायद उनके लिए ये सिर्फ एक रात थी।
-बॉबी ने आगे कहा- बाद में जब मैंने ये बात सबको बता दी तो मुनाफ पटेल ने मुझसे दूरी बना ली थी। जब मैं कॉल करती थी तो वो फोन नहीं उठाते थे। अब मैं गंदी हो गई हूं। बिस्तर में मक्खन जैसी लगती थी और अब बदनामी का डर हो गया है।
-बॉबी डार्लिंग की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। प्यार, संघर्ष, समाज की बेरुखी और पारिवारिक बिखराव के बीच उन्होंने अपनी सच्ची पहचान के लिए जो लड़ाई लड़ी, वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।












Click it and Unblock the Notifications