Black Warrant Review: लोगों के दिलों-दिमाग पर छाई जहान कपूर की 'ब्लैक वारंट', पढ़ें वेब सीरीज का रिव्यू
Black Warrant Review: जेल का नाम सुनकर हर किसी को डर लगने लग जाता है लेकिन जेल को फिल्मों और वेब सीरीज में देखना लोगों को खूब पसंद है। फिलहाल नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'ब्लैक वारंट- कंफेशन ऑफ ए तिहाड़ जेलर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
'ब्लैक वारंट' वेब सीरीज हुई रिलीज
'ब्लैक वारंट- कंफेशन ऑफ ए तिहाड़ जेलर' के नाम के किताब पर बनी ये वेब सीरीज आज यानी 10 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस किताब को जेलर सुनील गुप्ता और जर्नलिस्ट सुनेत्र चौधरी ने लिखा था। इस सीरीज को देखने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें।

क्या है 'ब्लैक वारंट' वेब सीरीज की कहानी
-तिहाड़ जेल में तीन नए अफसर आते हैं, वो जेल और जेल के कायदों को समझने की कोशिश करते हैं। वहीं जेल में कई गैंग हैं जो एक दूसरे के दुश्मन हैं। इस बीच रंगा बिल्ला नाम के दो अपराधियों का ब्लैक वारंट जारी होता है यानि उन्हें फांसी की सजा सुनाई जाती है।
-जेल में फांसी की तैयारी कैसे होती है, जेल में काम कर रहे हैं इन अफसरों के परिवारों पर क्या बीतती है, इनकी निजी जिंदगी में क्या उथल पुथल मचती है, इसी र सीरीज की कहानी आधारित है। कुल 7 एपिसोड की ये सीरीज तिहाड़ जेल का पूरा काला चिट्ठा खोलती है।
-सीरीज में लगभग 40 से 50 मिनट का एक एपिसोड है और इसमें आपको 80 के दशक की तिहाड़ जेल का वो सच जानने को मिलता है जो अब से पहले पर्दे पर कभी नहीं दिखाया गया है।
कैसी है ये वेब सीरीज
-'ब्लैक वारंट' वेब सीरीज काफी जबरदस्त है। इस सीरीज की कहानी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। सीरीज में कुछ नया देखने को मिलता है। जेल को कुछ अलग ढंग से दिखाया गया है जिसे देखने के बाद आपको हैरानी होगी।
-इस सीरीज में जेल की राजनीति, जेल में फैला भ्रष्टाचार, जेल का खाना, कैदियों से लेकर अफसरों की निजी जिंदगी तक, वो सब दिखाया गया है जो आपने अभी तक स्क्रीन पर नहीं देखा है।
-ये सीरीज काफी कसी हुई है। आपको कहीं बोर नहीं करती। कहीं खिंची हुई नहीं लगती। कई चीजें आपको हैरान करेंगी और वो बिल्कुल रियल लगती हैं। आपको ऐसा लगता है जैसे आप तिहाड़ जेल में ही बैठे हैं।
-इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे जेलर सुनील कुमार गुप्ता जेल को सुधारने की कोशिश करते हैं। हालांकि इस सीरीज से इस साल की शुरुआत नेटफ्लिक्स ने धमाकेदार तरीके से की है।
वेब सीरीज के स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-जहान कपूर जेलर सुनील गुप्ता के किरदार में नजर आए हैं। उन्होंने इस रोल में एक अलग ही जान डाल दी है। उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। इस सीरीज के साथ ही जहान कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।
-आपको बता दें कि जहान कपूर हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर शशि कपूर के पोते और एक्टर कुनाल कपूर के बेटे हैं। उनकी मायूमियत और ईमानदारी इस रोल में साफ नजर आती है।
-वहीं राहुल भट ने तिहाड़ जेल में मौजूद तीनों जूनियर अफसरों के सीनियर अधिकारी का रोल निभाया है और उन्होंने गजब का काम किया है। उनके कैरेक्टर में ग्रे शेड्स हैं और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स उनके किरदार के साथ पूरा इंसाफ करते हैं।
-परमवीर चीमा ने भी अपने किरदार को कमाल तरीके से निभाया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर का काम काफी जबरदस्त है। अनुराग ने अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। सिद्धांत गुप्ता चार्ल्स शोभराज बने हैं और वो भी अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर रहे हैं। राजेंद्र गुप्ता ने कमाल का काम किया है। राजश्री देशपांडे ने दमदार जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है।
वेब सीरीज का डायरेक्शन
-इस वेब सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी और सत्यांशु सिंह ने मिलकर बनाया है। ये सीरीज एक ही ढर्रे पर चलती है और हर सीन में कसावट नजर आती है।
-सीरीज को सधे हुए अंदाज में बनाया गया है। बेकार की हीरोपंती नहीं दिखाई गई है। चीजों को रियल रखा गया है और यही इसकी खासियत है। कुल मिलाकर ये सीरीज देखने लायक है।












Click it and Unblock the Notifications