VIDEO: कपिल शर्मा ने बिपाशा-करण की सुहागरात पर किया कमेंट, बोले- ये लोग दूध नहीं...

मुंबई, 10 फरवरी: एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा शो पर पहुंची हैं। वेलेंटाइन डे स्पेशल इस शो में बिपाशा और करण ने अपने बारे में कई बातें की हैं। वहीं शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भी उनसे खूब मजे लिए हैं। कपिल ने उनकी सुहागरात को लेकर भी कमेंट किया है। दोनों द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाई देंगे, जहां ये स्टार कपल एक-दूसरे के कई राज खोलेगा।

सोनी टीवी ने जारी किया है प्रोमो

सोनी टीवी ने जारी किया है प्रोमो

सोनी टीवी ने इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में कपिल करण और बिपाशा की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कपिल कहते हैं कि ये लोग दस साल से बिल्कुल नहीं बदले हैं। ये वो लोग होते हैं जो अपनी सुहागरात पर भी दूध नहीं प्रोटीन शेक पीते हैं। इस पर बिपाशा खूब हंसती हैं।

करण को बिना कपड़ों के रहना बहुत पसंद

करण को बिना कपड़ों के रहना बहुत पसंद

कपिल शर्मा इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर के शरीर पर बने टैटूज को लेकर भी मजाक करते दिख रहे हैं। करण की बॉडी पर बने टैटूज को लेकर कपिल कहते हैं, आपको अपनी बॉडी पर कितने और टैटूज बनवाने की जरूरत पड़ेगी कि कपड़ने ही ना पहनने पड़ें। इस पर बिपाशा जवाब देती हैं- ऐसा नहीं होगा क्योंकि करण को कपड़े बहुत पसंद हैं और कपड़ों के बिना रहना भी बहुत पसंद है।

किस टॉपिक पर होती है दोनों की लड़ाई

शो के दौरान अर्चना पूरण सिंह करण ग्रोवर और बिपाशा बसु से सवाल करती हैं कि उनकी लड़ाई सबसे ज्यादा किस बात पर होती है? इस पर करण कहते हैं- मैं अक्सर गलतियां करता हूं तो इसी पर हो जाती है। इस पर बिपाशा हंसते हुए कहती हैं- मैं बिलकुल भी फाइट नहीं करती तो करण कहते हैं- ये सिर्फ शाउट करती हैं मुझपर। बता दें कि बिपाशा बासु और करण ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों ने काफी समय एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। आज के समय में बिपाशा और करण बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+