Bipasha Basu की बेटी Devi के दिल में थे दो छेद, सर्जरी के लिए करण नहीं थे तैयार, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

बिपाशा बसु हाल ही में इंस्टा लाइव हुईं और उन्होंने अपने मदरहुड का अनुभव साझा किया। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी बेटी देवी तीन महीने की उम्र में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपना मदहदुड टाइम एंजॉय कर रही हैं। जब से उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ है तब से आए दिन एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव आकर खुलासा किया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था तो उसकी सर्जरी हुई थी।

बता दें कि, 5 अगस्त को बिपाशा बसु और नेहा धूपिया इंस्टा लाइव आए। इस दौरान दोनों ने कई सारे मामले में बातचीत की। वहीं बिपाशा ने अपने मदरहुड जर्नी का अनुभव साझा किया। ऐसे में उन्होंने बेटी देवी से जुड़ा एक चौंका देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जन्म के समय देवी के दिल में दो छेद थे।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने बताया कि, जब मेरी बेटी को पैदा हुए पूरे 3 दिन हो चुके थे तब मुझे पता चला कि उसके दिल में दो छेद हैं। हमें बताया गया कि हर महीने हमें उसके दिल का स्कैन कराना होगा। जिससे यह पता चल सके कि वह ठीक हो रहा है कि नहीं। लेकिन वह काफी बड़ा छेद था, हमें बताया गया कि यह क्रिटिकल था। आपको बेटी की सर्जरी करानी पड़ेगी और इसकी सर्जरी तब की जाती है, जब बेबी तीन महीने की हो जाए।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस सर्जरी के लिए उनके पति करण तैयार नहीं थे। लेकिन वह बेटी को ठीक कराने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थीं। क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि वह भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से गुजरे। हालांकि आखिरकार एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसकी सर्जरी करवाई।

बिपाशा बसु ने बेटी की सर्जरी का अनुभव साझा करते हुए कहा कि, जब डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तो एक पल को मुझे ऐसा लगा कि उसकी सांसे रुक गई हों। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी ठीक हो जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि अब देवी पूरी तरह से ठीक है। इस बारे में बात करते हुए बिपाशा बसु काफी इमोशनल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+