Bipasha Basu ने एयरपोर्ट पर हाथ से छिपाया बेटी देवी का चेहरा, पैप्स को कहा- 'बेटी की फोटो मत क्लिक करो'
बिपाशा बसु इन दिनों अपना मदरहुद एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वह अपनी लाडली और पति करण सिंह ग्रोवर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।
Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल 2022 बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ झलकियां साझा करती रहती हैं। अब सोमवार को बिपाशा अपनी बेटी और पति के साथ स्पॉट हुई।
बेटी के साथ वेकेशन पर निकलीं बिपाशा
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को हाल ही में उनकी बेटी देवी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल पहली बार अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर निकला। इस दौरान एक्ट्रेस देवी को गोद में लिए नजर आईं। उन्होंने बेटी का चेहरा अपने हाथ से ढक रखा है।

पैप्स से कहा 'फोटो मत लो'
वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिपाशा बसु जैसे ही कार से अपनी बेटी को लेकर निकली तो तुरंत पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगे। वहीं कपल ने भी जमकर पोज दिए। हालांकि इस दौरान बिपाशा ने पैपराजी को बेटी देवी की फोटो क्लिक करने से मना कर दिया। उन्होंने पैप्स से कहा कि, 'बेबी का फोटो मत लो'। इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह बेटी का चेहरा छुपाती नजर आईं। हालांकि इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
कैजुअल लुक में नजर आया कपल
लुक्स की बात करें तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कैजुअल में नजर आएं। एक्ट्रेस ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं, इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में स्पॉट हुए। दोनों ने स्माइल करते हुए पैप्स के सामने जमकर पोज दिए। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
साल 2016 में की थी शादी
बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के लगभग 6 साल बाद एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फिलहाल उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया है और अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications