बिपाशा बसु ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने एक्ट्रेस से मांग ली बोल्ड ड्रेस

मुंबई, 21 अक्टूबर: फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बासु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान दौरान बिपाशा और करण लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर कर रहे हैं। हाल ही में बिपाशा ने स्विमसूट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रह हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बिपाशा ने शेयर की तस्वीरें

बिपाशा ने शेयर की तस्वीरें

बिपाशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। हरे रंग की फ्रिल वाली क्रॉप टॉप में बिपाशा पोज दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- लव योर सेल्फ। इन फोटो पर बिपाशा के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। खासतौर से उनकी ड्रेस सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। एक दूसरे यूजर ने तो उनकी ड्रेस की तारीफ करते हुए इस ड्रेस को उनसे मांग भी लिया है। बिपाशा और करण इसी साल फरवरी में मालदीव गए थे। कुछ महीने के भीतर ही दोनों दूसरी बार मालदीव की सैर पर निकल गए।

Recommended Video

    बिपाशा बसु मालदीव में पति संग रोमांस करती आईं नजर, हॉट फोटो देख फैंस कर रहे तारीफ
    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं बिपाशा

    सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं बिपाशा

    बिपाशा बसु कुछ दिनों से फिल्म एक्टिंग में बहुत सक्रिय नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है। बिपाशा अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी बिपाशा अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

    2016 में की थी शादी

    2016 में की थी शादी

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों की एक्टिंग की दुनिया से हैं। दोनों के बीच साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। अप्रैल 2016 में दोनो शादी के बंधन में बध गए। बिपाशा बासु ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी पहचान एक बोल्ड अभिनेत्री की रही है। वहीं करण को बड़े पर्दे के मुकाबले टीवी से ज्यादा पहचान मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+