बॉलीवुड में हुआ नन्ही परियों का वेलकम, आलिया और बिपाशा के अलावा इन एक्ट्रेस ने दिया बेटियों को जन्म

खबरें हैं कि बिपाशा बासु ने भी बेटी को जन्म दिया है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आलिया और बिपाशा के अलावा इस साल कई एक्ट्रेस ने बेटियों को जन्म दिया है।

Bipasha Basu Baby Girl: बॉलीवुड के गलियारों से एक के बाद एक खुशखबरी आ रही है। आलिया और रणबीर के बाद अब करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु पेरेंट्स बने हैं। खबरें हैं कि बिपाशा बासु ने भी बेटी को जन्म दिया है। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड में इस बार लड़कियों के जन्म की खूब खबरें सुनाई दे रही हैं। लगता है कि इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस साल किस-किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है।

बिपाशा ने दिया बच्ची को जन्म

बिपाशा ने दिया बच्ची को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ने नन्ही परी को जन्म दिया है। कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की, लेकिन खबरें हैं कि बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया है। अब करण और बिपाशा भी पेरेंट्स क्लब में शामिल हो चुके हैं। जबसे ये खबर सामने आई है, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

बेटी की मां बनीं आलिया

बेटी की मां बनीं आलिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया। आलिया रणबीर के पेरेंट्स बनने की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर फैलीं, फैंस तो जैसे पागल ही हो गए। इसके बाद आलिया और रणबीर को बेबी संग स्पॉट भी किया गया, जब डिलीवरी के बाद आलिया अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। रणबीर सिंह ने नन्ही परी को गोद में लिया हुआ था।

नन्ही परी संग दिखीं देबीना

नन्ही परी संग दिखीं देबीना

देबीना और गुरमीत ने अप्रैल के महीने में दूसरी बेटी को जन्म दिया था। देबीना की बेटी प्रीमेच्योर डिलीवरी है। बेटी के पैदा होने के बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि हमारी बच्ची दुनिया में स्वागत है। दोबारा पेरेंट्स बनकर हम बहुत ही खुश हैं। अपना प्यार और आशीर्वाद हमें देते रहें।

चर्चा में एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी

चर्चा में एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस के बीच भी खूब चर्चाएं होती हैं। फैंस को बेसब्री से अभिनेत्रियों के मां बनने का इंतजार रहता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने का ये सफर हर महिला के लिए बेहद ही खास होता है।

बेटी की मां हैं अनुष्का

बेटी की मां हैं अनुष्का

साल 2022 के अलावा इससे पहले बेटियों को जन्म दे चुकी एक्ट्रेसेस के बारे में बात की जाए, तो अनुष्का शर्मा ने भी 11 जनवरी साल 2021 में बेटी को जन्म दिया था। विराट और अनुष्का की लाडली के जन्म की खुशी फैंस के बीच भी खूब नजर आई। यहां बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट के फैंस ने भी कपल की बेटी के जन्म को खूब सेलिब्रेट किया।

बेहद क्यूट हैं प्रियंका की बेटी

बेहद क्यूट हैं प्रियंका की बेटी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए, तो निक जोनस और एक्ट्रेस की भी एक बेटी है। हालांकि, मालती मैरी सेरोगेसी के जरिये पैदा हुई है। अकसर प्रियंका और निक को अपनी बच्ची के संग मस्ती करते हुए देखा जाता है। लेकिन कपल अपनी बेटी के चेहरे को फैंस के साथ शेयर नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+