फरहाना भट्ट ने जड़ा शहबाज बदेशा को थप्पड़, टीम ने बयान जारी कर दी चेतावनी
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और लड़ाई-झगड़े आम बात है। हालांकि, हर 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान इन मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए प्रतिभागियों को समझाते हैं। हाल ही में शो में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
इस सप्ताह फरहाना भट्ट को घर का नया कैप्टन चुना गया था, और यह निर्णय घर के सदस्यों के लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के बाद लिया गया। लेकिन जब घर के काम-काज को लेकर ड्यूटी बांटने की बात आई, तो फरहाना भट्ट ने शहबाज बडेशा को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर कुछ घरवाले हँसने लगे, जबकि शहबाज ने इसे यह कहते हुए टाल दिया कि फरहाना उनकी दोस्त है।

लेकिन अब इस थप्पड़कांड पर शहबाज बडेशा की टीम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कोई भी शहबाज को हल्के में न ले। बयान में लिखा गया, "सिर्फ इसलिए कि शहबाज महिलाओं का सम्मान करता है, इसका यह मतलब नहीं कि वह अपना स्टैंड नहीं ले सकता। वह चाहता तो इसे एक बड़ा मुद्दा बना सकता था, लेकिन उसने समझदारी दिखाते हुए अपनी दोस्ती निभाई। वह एक सच्चा दोस्त है, उसे कभी हल्के में मत लेना।"
गौरतलब है कि शहबाज को थप्पड़ मारने के लिए खुद शो के होस्ट सलमान खान ने फरहाना भट्ट को कड़ी फटकार लगाई थी। सलमान ने कहा, "मैंने वीडियो देखा है। जिस तरह से तुमने शहबाज को मारा, वह गुस्सा और निराशा लग रही थी। उसने इसे बहुत हल्के में लिया, लेकिन अगर घर का कोई और सदस्य होता, तो इसे बड़ा मुद्दा बना सकता था और तुम घर से बाहर होतीं। यह सब करने से पहले ध्यान देना और तुम्हें शहबाज को शुक्रिया कहना चाहिए।" सलमान की बात सुनकर फरहाना भट्ट ने अपने किए के लिए माफी भी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications