BIGG Boss ने अफसाना को किया बेघर, शो छोड़ने से सिंगर ने किया मना, बुलानी पड़ी लेडी मार्शल

मुंबई, 12 नवंबर: बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंटअफसाना खान बीबी हाउस से बेघर हो गई हैं। दरअसल बिग बॉस ने उन्हें घर से निकाल दिया है। दरअसल वीआईपी जोन में इंट्री नहीं मिल पाने के बाद अफसाना खान भड़क गई थी। जिसके बाद उन्होंने घर में जमकर बवाल काटा. उन्होंने चाकू उठाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसके बाद बिग बॉस ने अफसाना को घर से निष्कासित करने का फैसला किया। लेकिन अफसाना बिग बॉस के फैसले के खिलाफ खड़ी हो गईं।

वीआईपी रेस के टास्क से शुरू हुई लड़ाई

वीआईपी रेस के टास्क से शुरू हुई लड़ाई

अफसाना की लड़ाई की शुरुआत वीआईपी रेस के टास्क के दौरान राजीव अदतिया से हुई। वह पहले राजीव को धमकी देती दिखीं कि अगर राजीव उसके करीब आया तो वह अपनी शर्ट ऊपर उठा लेगी। इस पर जय भानुशाली ने उन्हें ऐसी बातें ना करने के लिए कहा। अफसाना लगातार घर में चिल्लाती रहीं। इस दौरान पूरा घर उन्हें शांत करने की कोशिश करता रहा। लेकिन गुस्से में अफसाना और भड़क गईं।

शमिता ने अफसाना को बताया मेंटल

शमिता ने अफसाना को बताया मेंटल

अफसाना ने कहा कि शमिता शेट्टी ने राजीव अदाकिया को उनके खिलाफ कर दिया है और उन्होंने शमिता को नकली और मानसिक रोगी बताया है, जबकि शमिता ने अफसाना को कहा कि वह पागल हो गई हैं। इसके बाद अफसाना शमिता पर चिल्लाने लगी और कहने लगी, 'आप मुझे मेंटल नहीं बोल सकती।' इसके बाद अफसाना ने कुर्सी और पानी की बोतलें फेंकी और खुद को घायल कर देने की धमकी दी।

अफसाना ने खुद को नुकसान पहुंचाने की दी धमकी

अफसाना ने खुद को नुकसान पहुंचाने की दी धमकी

अफसाना का हाई वोल्टेज ड्राम यहां नहीं रुका। अफसाना चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि 'मैं मर जाऊंगी यहां आज।' इसके बाद उन्होंने चाकू उठा लिया। जिसे उमर रियाज ने उनसे बड़ी मुश्किल से छीना। इसके बाद घर वालों ने बिग बॉस को अफसाना को कन्फेशन रूम में बुलाने के लिए कहा। इस घटना के बाद बिग बॉस ने अफसाना को कन्फेशन रूम के अंदर बुलाया। उन्होंने घोषणा की कि अफसाना को खुद को और घर में दूसरों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के लिए शो छोड़ना होगा।

टीम ने भेजी लेडी मार्शल

अफसाना ने घर से निकलने से इनकार कर दिया। बिग बॉस ने उन्हें बाहर लाने के लिए क्रू मेंबर्स को भेजा था। अफसाना यह कहकर बाहर जाने से मना करती रहीं, कि, 'मैं यहां से इस तरह नहीं जा सकती। मेरे घर में 10 लोग हैं, मैं उनकी इस तरह बेइज्जती नहीं कर सकती।अगर मैं जाऊंगा तो राजीव को भी ले जाऊंगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि, अफसाना घर से बेघर हुई हैं या नहीं। घटना के बाद अब बिग बॉस के फैन्स अफसाना को उकसाने के लिए शमिता की खिंचाई कर रहे हैं।एक ट्विटर यूजर ने कहा, अफसाना खान को शमिता, विशाल ने उकसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+