Bigg Boss OTT: शो के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट को लेकर शमिता शेट्टी ने किया खुलासा, कहा- एक बार उसने हद पार...
बिग बॉस ओटीटी ने टेलीविजन पर धमाकेदार एंट्री की है। शो के प्रीमियर वाले दिन की प्रतिभागियों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं।
मुंबई, 11 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी ने टेलीविजन पर धमाकेदार एंट्री की है। शो के प्रीमियर वाले दिन की प्रतिभागियों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन शो के प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल ने कई अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा कर लिया। वहीं शो की अन्य प्रतिभागी शमिता शेट्टी ने शो के दूसरे कंटेस्टेंट निशांत भट के बारे में जबरदस्त खुलासा किया है।

निशांत ने कर दी थीं सारी हदें पार- शमिता
उन्होंने आरोप लगाया कि कोरियोग्राफर निशांत ने एक बार उनके साथ हद पार की थी। शो के लेटेस्ट एपिसोड में शमिता अन्य प्रतिभागी मॉडल दिव्या अग्रवाल के साथ प्रतीक सहजपाल की लड़ाई के बारे में चर्चा करती हुई दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान शमिता दिव्या से कहती हैं मैंने निशांत को बता दिया कि उसने गलत किया है। हालांकि निशांत ने शमिता के साथ किस बात को लेकर हद पार की थी उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया। दिव्या से बात करते हुए शमिता ने कहा, 'मैं यह नहीं बताऊंगी की घटना क्या थी, लेकिन उसने एक बार मेरे साथ अपनी हद पार कर दी थी। जोकि मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैंने उसे सख्ती से कहा कि जो उसने जो किया है वह गलत था, उसके बाद उसने मुझसे बात नहीं की। मैंने सोचा कि मुझे उससे दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि मैं उस घटना को याद नहीं करना चाहती थी। बिग बॉस के मंच पर जब मैंने उसे देखा, तो मैंने सिर्फ प्रतिक्रिया दी कि मैं उसे जानती हूं।'

शिल्पा शेट्टी मुश्किल में, फिर क्यों लिया शो में हिस्सा
बता दें बिग बॉस ओटीटी ऐसे समय में आया है जब शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से परेशानियों का सामना कर रही हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म शूट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जब शमिता से यह पूछा गया कि ऐसे समय में जब आपकी बहन के पति जेल में हैं तो आप शो को कैसे कर रही हैं। इसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा कि उन्होंने शो में भाग लेने के लिए पहले ही हामी भर दी थी और वह अपनी कमिटमेंट का सम्मान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का ऑफर उन्हें बहुत पहले आया था और उस वक्त उन्होंने इस शो को करने के लिए हामी भर दी थी। शमिता ने कहा कि उन्होंने इसे छोड़ने पर विचार किया था, पर कमिटमेंट कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि, 'एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर ली तो उसके बाद मैं खुद की भी नहीं सुनती।' बता दें कि बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा है।
Recommended Video

इस बार ये हैं शो के प्रतिभागी
शमिता शेट्टी के अलावा इस बार शो में निशांत भट, दिव्या अग्रवाल, रिधिमा पंडित, करण नाथ, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, मिलिंद गाबा, राकेश बापट, जीशान खान, मूस जट्टाना और नेहा भसीन दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications