बिग बॉस OTT: बात-बात में रोमांटिक होने वाले शमिता और राकेश में हुई लड़ाई, बाथरूम में जाकर खूब रोईं शमिता
बिग बॉस OTT: शमिता की राकेश से हुई लड़ाई, बाथरूम में जाकर खूब रोईं शमिता
मुंबई, 1 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी में कई कंटेस्टेंट के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है। हालांकि शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच लगातार प्यार ही दिखा है लेकिन अब तक बात-बात पर रोमांटिक होते दिखे शमिता और राकेश के बीच भी इस बार खटपट हुई है। जिसके बाद शमिता खूब रोई भी हैं। राकेश के दिव्या से बात करने को लेकर शमिता का उनसे झगड़ा हुआ जिसके बाद वो फूट-फूट कर रो पड़ीं।

दिव्या से बात करने को लेकर झगड़े दोनों
राकेश के दिव्या से बात करने पर शमिता उनको टोकती हैं। ये राकेश को बुरा लगता है और दोनों के बीच बहस हो जाती है। राकेश कहते हैं कि शमिता उनको कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। कुछ ही देर बाद इसी बात को लेकर दोनों बाथरूम एरिया में एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं।

शमिता का रोते हुए प्यार का इजहार
राकेश के खुद को कंट्रोल ना करने की बात पर शमिता रोने लगती हैं। वो रोते हुए कहती हैं मैं आपको सच में पसंद करती हूं लेकिन कंट्रोल करने की बात गलत है क्योंकि दिव्या के अलावा किसी से बात करने को लेकर मैंने आपको नहीं टोका है। शमिता इस दौरान कहती हैं कि आप मुझे अच्छे लगते इसलिए आपको अपना हाथ पकड़ने देती हूं और किस करने देती हूं। शमिता कहती हैं कि वो सचमें राकेश की केयर करती हैं इसलिए उनके लिए रो पड़ीं।

हाल के दिनों में दिखा रोमांस
शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच बिग बॉस के घर में रहते हुए लगातार रोमांस देखा गया है। शमिता और राकेश बात-बात पर रोमांटिक हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें शमिता को जगाने के लिए राकेश उनके हाथ चूम रहे थे। इसके बाद एक वीडियो में राकेश रसोई में शमिता को किस करते दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications