Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल ने जीता बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन, मिले ये बड़े इनाम
मुंबई, 18 सितंबर: छह हफ्ते से चल रहे बिग बॉस ओटीटी को अपना विनर मिल गया है। शनिवार रात हुए फाइनल में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस ओटोटी के पहले सीजन का विजेता घोषित किया गया है। करण जौहर ने विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। करण जौहर ने ही इस शो को होस्ट किया है।
Recommended Video

शो में थे कुल 13 कंटेस्टेंट
8 अगस्त को शुरू हुए इस शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्टों में पांच लोगों- शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट ने जगह बनाई। जिनमें से दिव्या अग्रवाल को विनर माना गया। बिग बॉस ओटीटी फिनाले नाइट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही भी होस्ट करण जौहर के साथ शामिल हुए।

मिला 25 लाख का इनाम
बिग बॉस ओटीटी के फाइनल में दिव्या अग्रवाल निशांत भट्ट, राकेश बापट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को पछाड़ते हुए विनर बनी हैं। निशांत भट्ट फर्स्ट और शमिता सेकेंड रनर अप रहीं। दिव्या को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपए का विनिंग अमाउंट मिला है।

दिव्या अग्रवाल को मिली नई पहचान
दिव्या अग्रवाल टीवी अभिनेत्री, मॉडल और डांसर के तौर पर अभी तक पहचानी जाती थीं। वो एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 10 में उपविजेता भी रही थीं। हालांकि अब उनको नई लोकप्रियता इस शो के जीतने से मिल गई है। बता दें कि हॉरर वेब सीरीज़ रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स के सीज़न 2 में वो अभियन भी कर चुकी हैं।

प्रतीक सहजपाल को मिली बिग बॉस 15 में एंट्री
'बिग बॉस ओटीटी' के फाइनिलिस्ट प्रतीक सहजपाल शो के फिनाले से बाहर हो गए हैं। अ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल शामिल थे लेकिन प्रतीक रुपयों से भरा सूटकेस लेकर शो से खुद बाहर निकल गए हैं। प्रतीक सहजपाल ने रुपयों से भरा सूटकेस लेकर खुद को शो से बाहर कर लिया है और कलर्स पर प्रसारित होने वाली सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में अपना टिकट कन्फर्म हो चुका है। करण जौहर कहते हैं मैं 5 तक गिनती गिनूंगा और जो पैसों से भरा सूटकेस उठा लेगा और रेस से बाहर चला जाएगा। वह सीधे 'बिग बॉस 15' में एंट्री कर नहीं पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications