Bigg Boss Ott 3 में नजर आ सकते हैं दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक, इस न्यूज एंकर की भी हो सकती है एंट्री

Bigg Boss Ott 3 Contestants: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये शो आगामी 21 जून 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर शुरू हो रहा है। इस बार इस रिएलिटी शो को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे।

बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
शो को शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बारे में धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। अभी तक 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित, रैपर नैजी की धुंधली झलक देखने को मिली थी। अब मेकर्स ने एक एक्टर की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये साई केतन राव हो सकते हैं।

bigg boss ott 3

यूट्यूबर अरमान मलिक शो में हो सकते हैं शामिल
इसके अलावा शो में लव कटारिया और दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा ह कि अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो में एंट्री करेंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि शो में मशहूर न्यूज एंकर दीपक चौरसिया की भी एंट्री हो सकती है। हालांकि, इन सभी लोगों को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

साई केतन राव की होगी एंट्री
जियो सिनेमा की तरफ से साई केतन राव की फोटो शेयर की गई है लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। साई केतन राव टीवी एक्टर हैं। उन्हें 'मेहंदी है रचने वाली' में राघव के किरदार से पहचान मिली थी। सुम्बुल तौकीर के सीरियल 'इमली' में भी साई काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह फिल्मों, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियोज और शॉर्ट मूवीज में भी नजर आए हैं।

एल्विश यादव के दोस्त का नाम आया सामने
साई केतन राव के अलावा लव कटारिया का नाम भी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में गिना जा रहा है। वह यूट्यूबर हैं और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव के दोस्त भी हैं। इस सीजन के लिए मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर का नाम भी लिया जा रहा है, जो एल्विश यादव से लड़ाई कर चर्चा में आए थे। इनके अलावा नीरज गोयथ, सना मकबूल, पौलमी दास, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे का नाम भी सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+