Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर बनीं सना मकबूल, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर का ताज सना मकबूल ने अपने नाम कर लिया है। सना ने काफी करीब कंपीटीशन में नैजी को हरा दिया। सना का खेल शुरुआत से ही काफी दमदार था। ऐसे में सना ने बीबी ट्रॉफी को अपने नाम कर दिया है। ऐसे में चलिये जानते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में...
बिग बॉस के 5 फाइनलिस्टों की बात करें तो ये रणवीर शौरी, साई केतन राव, सना मकबूल, नैजी और कृतिका मलिक थे। सना ने ये शो जीतकर 25 लाख रुपये के नगद पुरस्कार को अपने नाम किया है।

सना जावेद टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। बीबी ओटीटी 3 का खिताब जीतकर आज वे भले ही छा गई हैं मगर सना की लाइफ में काफी स्ट्रगल रहा है। सना ने बाकी एक्टर्स की तरह काफी कुछ झेला है। ऐसे ही उन्हें ये मुकाम हासिल नहीं हुआ।
सना मकबूल ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। कितनी मोहब्बत है, इस प्यार को क्या नाम दूं और थ्रिलर सीरीज अर्जुन में भी उन्होंने काम किया है। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 11 का भी सना हिस्सा रहीं।
सना मकबूल की नेट वर्थ की बात करें तो जागरण टीवी की रिपोर्ट के मुताबिकस सना मकबूल की अनुमानित संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये के आसपास है। अब सना मकबूल की किस्मत बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बनने के बाद चमकेगी या फिर नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।
बताते चलें कि सना मकबूल के फैंस इस समय काफी खुश हैं। वे सना को शो जीतने के बाद जल्द ही फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। खुद फैंस ने ये बात कमेंट सेक्शन के जिरिये अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। सना मकबूल को विनर देखना कई लोगों का सपना था। भले ही शो में सबने सना पर तमाम तरह की उंगलियां उठाईं मगर आखिरकार सना मकबूल ने शो जीतकर सबकी बोलती बंद कर दी।












Click it and Unblock the Notifications